नगर परिषद चेयरमैन सीट पर अग्रवाल समाज ने ठोका दावा

नगर निकाय चुनावों में महिला आरक्षित चेयरमैन सीटों व वार्डों पर बड़ी संख्या में वैश्य महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। वहीं थानेसर महिला आरक्षित चेयरपर्सन सीट पर समाज ने अपनी दावेदारी ठोकने की घोषणा भी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:19 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:19 AM (IST)
नगर परिषद चेयरमैन सीट पर अग्रवाल समाज ने ठोका दावा
नगर परिषद चेयरमैन सीट पर अग्रवाल समाज ने ठोका दावा

फोटो संख्या : 27

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

नगर निकाय चुनावों में महिला आरक्षित चेयरमैन सीटों व वार्डों पर बड़ी संख्या में वैश्य महिलाएं चुनाव लड़ेंगी। वहीं थानेसर महिला आरक्षित चेयरपर्सन सीट पर समाज ने अपनी दावेदारी ठोकने की घोषणा भी कर दी है। वैश्य समाज की ओर से इस पद पर चुनाव लड़ने के लिए वैश्य समाज से महिला प्रतिनिधि को उतारा जाएगा। वहीं पूरे प्रदेश में इसी फार्मूले पर अन्य निकायों में भी काम किया जाएगा। शनिवार को रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में लोकसभा स्तरीय बैठक हुई, जिसमें अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला पहुंचे। यहां उन्होंने वर्तमान समय में महिलाओं को राजनीति क्षेत्र में आगे आने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप सिगला ने की।

प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने समाज की महिलाओं को सजग एवं सशक्त रहने की अपील करते हुए कहा कि नारी शक्ति के उत्थान के लिए एवं अधिकारों की सुरक्षा के लिए महिलाओं का राजनीति में उतरना बेहद जरूरी है। समाज के उत्थान में नारी शक्ति की अहम भूमिका है। इसी के अनुरूप अग्रवाल वैश्य समाज भी वैश्य महिलाओं के सशक्तीकरण के प्रति कटिबद्ध है और उन्हें समाज सेवा के साथ राजनीति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच दिया जा रहा है। यह सब पंचायत और नगर निकाय चुनावों से होते हुए संसद और विधानसभाओं में उनकी संख्या बढ़ाने से ही संभव हो पाएगा। समाज के महासचिव राजेश सिगला ने कहा कि प्रदेश की अन्य निकायों में भी इसी फार्मूले के तहत काम किया जाएगा ताकि समाज के ज्यादा से ज्यादा चेयरमैन एवं पार्षद जीतकर आगे आ सकें। महिला प्रदेश अध्यक्ष सुशीला सर्राफ ने कहा कि वैश्य महिलाएं अब रसोई की दुनियां से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश करने लगी हैं।

बैठक में चेयरमैन विकास गर्ग, प्रदेश सचिव अंकुश जैन, छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग व सोशल मीडिया संयोजक हिमांशु गोयल, लोकसभा अध्यक्ष प्रदीप सिगला, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष निशी गुप्ता, अधिवक्ता अरविद सिगला, विनीता तायल, सरोज सिगला, प्रोमिला गर्ग, स्वाती गुप्ता, रेखा गर्ग, अमित गर्ग शैंकी पार्षद, रोहित सिगला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी