जिले में 10.13 लाख टन धान की हुई खरीद

जिले की मंडियों में धान की खरीद लगातार की जा रही है। एजेंसियों ने अब तक 10.13 लाख टन धान की खरीद की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 05:27 PM (IST)
जिले में 10.13 लाख  टन धान की हुई खरीद
जिले में 10.13 लाख टन धान की हुई खरीद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले की मंडियों में धान की खरीद लगातार की जा रही है। एजेंसियों ने अब तक 10.13 लाख टन धान की खरीद की है। इसमें से फुड एंड सप्लाई ने 770848 एमटी, हैफेड ने 241905 और एफसीआइ ने 457 टन धान की खरीद की है। अब तक खरीदी गई धान में से मंडियों से 960747 टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके साथ 136922 किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है।

उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। खरीद केंद्रों पर किसान अपनी फसलों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लेकर पहुंच रहे हैं। मंडियों व खरीद केंद्रों से सभी एजेंसियों के खरीद कार्य व उठान कार्य से संबंधित रिपोर्ट डीएफएससी से एकत्रित की जा रही है। अधिकारियों से मिली रिपोर्ट के आधार पर अजराना कलां मंडी में 5146, बाबैन मंडी में 60484 एमटी, भौर सैयदां में 3510 एमटी, चढुनी जाटान में 3048 एमटी, गुमथला गढु में 29963 एमटी, इस्माईलाबाद में 118018 एमटी, झांसा में 29605 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 189347 एमटी, लाडवा मंडी में 139992 एमटी, लुखी मंडी में 607 एमटी, मलिकपुर मंडी में 4320 एमटी, नलवी मंडी में 4861 एमटी, पिपली मंडी में 62600 एमटी, पिहोवा मंडी में 181967 एमटी, शाहबाद मंडी में 143408 एमटी, ठोल मंडी में 31415 एमटी, थाना में 4919 एमटी धान की खरीद की है। अब 10,13210 एमटी धान खरीदी है। इसमें से 960747 एमटी धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कहीं पर भी किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं है, अगर कोई दिक्कत आती है तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जा रहा है। सभी मंडियों में बारदाना पर्याप्त मात्रा में पहुंचाया जा रहा है। संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्र में धान खरीद कार्य पर नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी