अग्र बंधुओं ने धूमधाम से मनाया सेवा सम्मान महोत्सव

अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की ओर से महाराजा श्री अग्रसेन जयंती सेवा सम्मान महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्र बंधुओं ने हवन के साथ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:55 PM (IST)
अग्र बंधुओं ने धूमधाम से मनाया सेवा सम्मान महोत्सव
अग्र बंधुओं ने धूमधाम से मनाया सेवा सम्मान महोत्सव

संवाद सहयोगी, पिहोवा : अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की ओर से महाराजा श्री अग्रसेन जयंती सेवा सम्मान महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्र बंधुओं ने हवन के साथ किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष सचिन मित्तल ने की। अशोक मित्तल व अनाज मंडी प्रधान नंदलाल सिगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरूआत की। वही समाजसेवी अरुण गर्ग ने माल्यार्पण तथा ध्वजारोहण कार्यक्रम राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान सुशील बंसल ने किया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ लोगों लोगों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सचिन मित्तल ने बताया कि हर वर्ष महाराजा अग्रसेन की जयंती अग्रवाल समाज के लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। अग्रसेन महाराज ने हमेशा पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया था, हम सब को भी उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए। संपूर्ण अग्रवाल समाज को एकजुट होकर समाज को आगे ले जाने का काम करना चाहिए। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के पिहोवा के अध्यक्ष वेद प्रकाश गर्ग ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया तथा कार्यक्रम में पहुंचने के लिए सर्व समाज, सामाजिक व धार्मिक संस्थानों का धन्यवाद किए। इस मौके पर जयनारायण गर्ग, बृज भूषण गर्ग, गणेशी लाल, रोशन लाल सिगला, सुभाष गर्ग, मेहर चंद गर्ग, मुरारी लाल, वेद प्रकाश मंगला, अंगद कुमार गुप्ता, जय भगवान, मोहनलाल, बृज भूषण गर्ग, सुरेश बंसल, नगर पालिका के प्रधान अशोक सिगला, पार्षद रेनू गर्ग, सुभाष, अरुण मित्तल, सुनील जिदल, सचिन, संदीप गोयल, सुधीर गुप्ता, महेंद्र सिगला, प्रदीप गर्ग, सोनू सिगला, सुनील गर्ग, राहुल सिगला, नीरज गर्ग, सोनू सिगला, तरसेम गर्ग, हरिओम अग्रवाल, देवेंद्र जिदल, नवीन गर्ग, सोनू गोयल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी