छह माह बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 100 से कम, 97 संक्रमित

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र जिले में छह माह बाद एक्टिव मामलों की संख्या 100 से नीचे आई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:11 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:11 AM (IST)
छह माह बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 100 से कम, 97 संक्रमित
छह माह बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 100 से कम, 97 संक्रमित

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिले में छह माह बाद एक्टिव मामलों की संख्या 100 से नीचे आई है। आखिरी बार दिसंबर 2020 में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से नीचे थी। इसके बाद यह आंकड़ा 20 अप्रैल को बढ़कर 1840 पर पहुंच गया था। राहत की बात है कि मंगलवार को 27 मरीज ठीक होने के बाद एक्टिव केस की संख्या घटकर 97 ही रह गई। इसके साथ ही कोरोना रिकवरी रेट 97.97 फीसद पहुंच गया है। मगर कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 200 रही है। तीन अप्रैल 2021 के बाद अब तक 249 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मौत हुई है, जबकि उस समय मृतकों का आंकड़ा 149 था। यानी साढ़े तीन माह में 200 कोरोना पाजिटिव मरीजों की जान चली गई। हालांकि अब कोरोना वायरस का प्रभाव जिले में कम हो गया है।

जिले में कोरोना के छह नए केस मिले हैं, जबकि 27 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 21977 पाजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21531 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 349 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के 97 एक्टिव केस हैं।

नौ स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश

उपमंडल अधिकारी नागरिक अखिल पिलानी ने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए तंगौर, वार्ड पांच मोहन नगर, अमीन में नौ स्थानों पर कोरोना पाजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। वहीं 109 कंटेनमेंट जोन क्षेत्रों को डी-नोटिफाई किया गया है।

कोरोना की जंग जीत रहे लोग : डा. संतलाल

जिला सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे कोरोना से रिकवरी केसों में बढोतरी हो रही है।

chat bot
आपका साथी