नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपित गिरफ्तार

पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल (एएनसी) की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित सहारनपुर के गांव तथेडी निवासी असलम ने खेड़ी मारकंडा निवासी दलेर सिंह उर्फ राणा को 45 ग्राम स्मैक बेची है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:08 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:08 AM (IST)
नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपित गिरफ्तार
नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल (एएनसी) की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित सहारनपुर के गांव तथेडी निवासी असलम ने खेड़ी मारकंडा निवासी दलेर सिंह उर्फ राणा को 45 ग्राम स्मैक बेची है। एएनसी की टीम ने आरोपित को दलेर सिंह को गिरफ्तार कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपित दलेर सिंह उर्फ राणा की शिनाख्त पर आरोपित को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि एएनसी के एसआइ दलजीत सिंह, मुख्य सिपाही राजेश कुमार, अरविद कुमार, कुलदीप व चालक बलदेव सिंह की टीम सेक्टर दो-तीन के कट पर मौजूद थी। एसआइ दलजीत सिंह को गुप्त सूचना मिली कि खेड़ी मारकंडा निवासी दलेर सिंह उर्फ राणा स्मैक बेचने का काम करता है और वह उत्तर प्रदेश से स्मैक लेने गया हुआ है। पुलिस टीम ने सेक्टर दो-तीन के कट पर नाकाबंदी करके दलेर सिंह उर्फ राणा को किया, उसके कब्जे से 45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के दौरान आरोपित बताया कि वह स्मैक सहारनपुर के गांव तथेडी निवासी असलम से खरीद कर लाया है। पुलिस ने आरोपित की शिनाख्त पर आरोपित असलम को गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी