गांजा पत्ती सप्लायर किया गिरफ्तार

पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल ने गांजा पत्ती सप्लाई करने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को इस्माईलाबाद निवासी प्रदीप कुमार को चार किलो 60 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित ने पूछताछ में बताया था कि वह गांजा पत्ती अनुज कुमार से खरीद कर लाया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 05:46 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 05:46 AM (IST)
गांजा पत्ती सप्लायर किया गिरफ्तार
गांजा पत्ती सप्लायर किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल ने गांजा पत्ती सप्लाई करने के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीरवार को इस्माईलाबाद निवासी प्रदीप कुमार को चार किलो 60 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपित ने पूछताछ में बताया था कि वह गांजा पत्ती अनुज कुमार से खरीद कर लाया था। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस के एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआइ बलजीत सिंह, मुख्य सिपाही राजेश कुमार, आजाद सिंह, जसबीर सिंह, जगदीप सिंह व चालक विक्रम सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जय गुरुदेव स्कूल इस्माईलाबाद के समीप रहने वाले प्रदीप कुमार उर्फ टिकु को गिरफ्तार किया था। आरोपित के कब्जे से चार किलो 60 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई थी। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह गांजा पत्ती गांव मलिकपुर स्थित हनुमान राइस मिल में रह रहे बिहार के जिला खगरिया के गांव अलोली निवासी अनुज कुमार से लाया है। पुलिस ने आरोपित प्रदीप कुमार की शिनाख्त पर आरोपित अनुज कुमार को हनुमान राइस मिल से गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी