नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी बाबैन बाबैन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के एक मामले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:35 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:35 AM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बाबैन : बाबैन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के एक मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेश किया। वहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने नौ फरवरी को बाबैन थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की को विशाल उर्फ बंटी शादी की नियत से बहला-फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच एसआइ तारो देवी को सौंपी। पुलिस ने आरोपित की तलाश में उसके घर व रिश्तेदारी में रेड की। आरोपित के पिता ने विशाल को एसआइ तारो देवी, मुख्य सिपाही बबली देवी व संजीव के हवाले किया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

chat bot
आपका साथी