महिला से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

पिहोवा थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 07:45 AM (IST)
महिला से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
महिला से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पिहोवा : पिहोवा थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित को अदालत में पेशकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक महिला ने पिहोवा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि विक्की ने 16 सितंबर को उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही पूनम को सौंपी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विक्की को बस अड्डा पिहोवा से गिरफ्तार किया।

chat bot
आपका साथी