गिरफ्तार कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सर्व कर्मचारी संघ ने रोडवेज की हड़ताल के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:59 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:59 PM (IST)
गिरफ्तार कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप
गिरफ्तार कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

सर्व कर्मचारी संघ ने रोडवेज की हड़ताल के दौरान गिरफ्तार कर्मचारी नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले पर कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हुए यातनाएं दी हैं। महिला कर्मचारियों से जेल में शौचालय साफ करवाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकार के इशारे पर हुआ है। इस तरह के कृत्यों से प्रदेश सरकार कर्मचारियों को डराना चाहती है, लेकिन कर्मचारी डरने वाले नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 720 बसों का विरोध जारी रखने का एलान किया है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए एसकेएस के जिला प्रधान सुरेश गुढा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के आंदोलन को दबाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। इससे कर्मचारी वर्ग में सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की यह अनदेखी भारी पड़ेगी। जिला सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारी हितों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा। अगर सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं की तो वह कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं। इस मौके पर हेमसा के रणधीर रोहिला, लख¨वद्र ¨सह, सुभाष गुंसर, बनारसी दास, बलवंत ¨सह, महेंद्र ¨सह, भीम ¨सह सैनी, राजेंद्र ¨सह, जनसंघर्ष मंच की नेता उषा देवी, रोशनी, आशा वर्कर की जिलाध्यक्ष ¨पकी देवी, जसवंत कौर मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी