घोड़े को काले रंग की डाई कर लूट रहे युवक

ज्योतिष व लाल किताब के अनुसार काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है। ज्योतिषी भी लोगों को ऐसा छल्ला पहनने के लिए बताते हैं। इसी का फायदा कुछ शातिर लोग उठा रहे हैं। वे घोड़े को काली डाई से रंगकर मुंह मांगे दामों पर नाल का टुकड़ा बेच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 06:11 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 06:11 AM (IST)
घोड़े को काले रंग की डाई कर लूट रहे युवक
घोड़े को काले रंग की डाई कर लूट रहे युवक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ज्योतिष व लाल किताब के अनुसार काले घोड़े की नाल का छल्ला पहनने से शनि देव के प्रकोप से बचा जा सकता है। ज्योतिषी भी लोगों को ऐसा छल्ला पहनने के लिए बताते हैं। इसी का फायदा कुछ शातिर लोग उठा रहे हैं। वे घोड़े को काली डाई से रंगकर मुंह मांगे दामों पर नाल का टुकड़ा बेच रहे हैं। शहर में यह सिलसिला कई दिनों से जारी है। कई लोग तो काले घोड़े की नाल के चक्कर में लुट भी चुके हैं। घोड़े को डाई से रंग कर जहां लोगों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है, वहीं पशु क्रूरता भी हो रही है।

शहर में पिछले कई दिनों से कुछ शातिर युवक घोड़े को काली डाई से रंगकर घूम रहे हैं। यह युवक शहर के व्यस्त मार्ग पर खड़े होकर घोड़े के पांव से नाल निकालने लगते हैं। जिसे देखकर लोग इनसे घोड़े की नाल खरीदने के लिए तैयार हो जाते हैं। यह युवक इतने शातिर हैं कि पहले तो नाल देने से इंकार कर देते हैं, मगर बाद में लोगों की हैसियत के अनुसार मोल-भाव करते हैं। नाल की कीमत 251 रुपये से 1100 रुपये तक ले रहे हैं।

शुक्रवार को श्रद्धानंद चौक के पास ऐसा ही वाकया हुआ। कुछ लोगों ने घोड़े की नाल खरीदी, जब वह इस नाल का छल्ला बनवाने के लिए गए तो उन्हें पता चला कि शहर के अंदर कोई भी काला घोड़ा नहीं है। शेख चेहली मकबरे के पास घोड़े को नाल लगाने वाले प्रवीण का कहना शहर में कोई भी काला घोड़ा नहीं है। इसके बारे में पूछताछ की गई तो पाया कि घोड़े को डाई कर रखा है।

पुलिस को सूचना देने की बात पर घोड़े के मालिक ने लोगों के सामने सच उगल दिया। कृष्णा गेट थाना पुलिस प्रभारी सुनील वत्स का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी