एक योग शिक्षक को सबसे पहले स्वयं को साधक बनाना होगा : देसराज

कुरुक्षेत्र भारतीय योग संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज ने कहा कि एक अच्छे योग शिक्षक को सबसे पहले खुद को अच्छा साधक बनाना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 06:37 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 06:37 AM (IST)
एक योग शिक्षक को सबसे पहले स्वयं को साधक बनाना होगा : देसराज
एक योग शिक्षक को सबसे पहले स्वयं को साधक बनाना होगा : देसराज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय योग संस्थान दिल्ली के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज ने कहा कि एक अच्छे योग शिक्षक को सबसे पहले खुद को अच्छा साधक बनाना चाहिए। वह इसके बाद ही दूसरों को योग की बारीकियों के बारे में बता सकता है।

उन्होंने ये बात वीरवार को हरियाणा व चंडीगढ़ के अधिकारियों व योग शिक्षकों के लिए 22 व 23 मई को आयोजित होने वाले ऑनलाइन विशेष योग साधना शिविर के पूर्वाभ्यास पर साधकों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि योग शिक्षक को अच्छी जानकारी के साथ शरीर की संरचना, शरीर में होने वाले विभिन्न रोग, ठीक करने वाले योगाभ्यास के अतिरिक्त आध्यात्म व निष्काम कर्म का भी ज्ञान होना चाहिए। उसे अपने आहार, विहार, विचार व व्यवहार को योग संगत बनाना चाहिए। ऑनलाइन पूर्वाभ्यास में 320 से अधिक अधिकारियों एवं योग शिक्षकों ने भाग लिया।

कंटेनमेंट जोन में इम्युनिटी बूस्टर किट पहुंचा रहा आयुष विभाग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला आयुर्वेद विभाग होम आइसोलेट और कंटेनमेंट जोन में इम्युनिटी बूस्टर किट पहुंचा रहा है। इसका प्रयोग करने से लोगों की इम्युनिटी एक साथ बढ़ रही है।

जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने बताया कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के आदेशानुसार आयुष विभाग कोरोना वायरस से बचाव एवं लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर इम्युनिटी बूस्टर किट पहुंचा रहा है। इसके लिए 20 टीमों का गठन किया गया है। सभी टीम कंटेनमेंट जोन और होम आइसोलेट मरीज तक किट पहुंचा रही है। एक हजार किट होम आइसोलेट और 300 किट मोबाइल हेल्थ टीम के लिए स्वास्थ्य विभाग को दे चुका है।

उन्होंने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष क्वाथ, गिलोय घन वटी, अश्वगंधा व हल्दी युक्त दूध का नियमित सेवन करें। गर्म पानी में नमक और हल्दी डालकर गरारे करें, अजवाइन, लौंग व प्याज का भाप लें। ठंडे पेय पदार्थ जैसे आइसक्रीम व फ्रिज में रखे सामान का उपयोग न करें। लॉकडाउन में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें।

chat bot
आपका साथी