वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा

वाल्मीकि जंयती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम को शाहाबाद में शोभायात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:35 AM (IST)
वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा
वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : वाल्मीकि जंयती की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम को शाहाबाद में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर हुडा सेक्टर, लाडवा रोड, देवी मंदिर रोड, डीएवी स्कूल, पुरानी सब्जी मंडी से होते हुए वापस मंदिर में आकर संपन्न हुई।

हुडा सेक्टर में पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के आवास पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गौरव बेदी व अन्य ने शोभायात्रा के दर्शन किए। इसके अलावा शहर भर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गौरव बेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को नई दिशा दी है। उनके योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। आज उनकी शिक्षाओं को अपनाने की जरूरत है। शोभायात्रा ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार टीआर गौतम की निगरानी में निकाली गई। इस अवसर पर प्रधान जीत राम, राकेश कुमार, अनूप कुमार व शैली मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी