किसानों की रिहाई को लेकर 12 को बुलाई पंचायत, इसमें लिया जाएगा ठोस फैसला

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने खंड शाहाबाद की कोर कमेटी ने अपने चार साथियों की रिहाई के लिए 12 अप्रैल को किसान पंचायत बुलाई है। इसमें चारों की रिहाई को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 06:13 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 06:13 AM (IST)
किसानों की रिहाई को लेकर 12 को बुलाई पंचायत, इसमें लिया जाएगा ठोस फैसला
किसानों की रिहाई को लेकर 12 को बुलाई पंचायत, इसमें लिया जाएगा ठोस फैसला

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप ने खंड शाहाबाद की कोर कमेटी ने अपने चार साथियों की रिहाई के लिए 12 अप्रैल को किसान पंचायत बुलाई है। इसमें चारों की रिहाई को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

भाकियू के शाहाबाद खंड के प्रधान हरकेश व कार्यकारी प्रधान जसबीर सिंह मामूमाजरा ने बताया कि पुलिस ने कई धाराएं लगाकर उनके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। किसानों ने पुलिस प्रशासन के सामने तथ्य पेश किए हैं। इन तथ्यों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई गई है, उसे देखते हुए किसानों ने संगीन धाराओं को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने सांसद को बंधक बनाने का कोई प्रयास नहीं किया, जबकि एफआईआर में भी लिखा है कि सांसद की गाड़ी धीरे-धीरे चल रही थी।

भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि प्रशासन ने सारे मामले की जांच के लिए कुछ समय मांगा था, इस पर थाने के बाहर मौजूद किसानों ने पुलिस प्रशासन को समय दिया था। इसके बाद की रणनीति पर अब 12 अप्रैल को शहीद उधम सिंह स्मारक में एक पंचायत बुलाई है। इसमें किसान साथियों की रिहाई के लिए ठोस फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला और उनके किसान साथियों पर से संगीन धाराएं नहीं हटाई गई तो अगली कार्रवाई के लिए पंचायत में निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर शाहाबाद खंड के युवा प्रधान पंकज हबाना, शहरी प्रधान पवन बैंस, संयोजक छोटू राम व अरुण चढूनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी