मंडियों में 28 लाख क्विंटल धान की खरीद

जिला भर की अनाज मंडियों में शनिवार को 6.67 लाख क्विटल धान की खरीद की हुई है। ऐसे में अभी तक खरीद एजेंसियों की ओर से जिला भर से 28 लाख 33 हजार 170 क्विटल धान की खरी का कार्य पूरा कर लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 12:45 AM (IST)
मंडियों में 28 लाख क्विंटल धान की खरीद
मंडियों में 28 लाख क्विंटल धान की खरीद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला भर की अनाज मंडियों में शनिवार को 6.67 लाख क्विटल धान की खरीद की हुई है। ऐसे में अभी तक खरीद एजेंसियों की ओर से जिला भर से 28 लाख 33 हजार 170 क्विटल धान की खरी का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस खरीद गई धान में से अभी तक सात लाख 37 हजार क्विटल के उठान का काम भी निपटा लिया गया है। आढ़तियों और किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में खामी से खरीद के काम को प्रभावित होने और उठान को लेकर आनलाइन गेट पास के चलते परेशानी आने की बात कही है।

अनाज मंडियों में खरीद का जायजा लेने के लिए भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक हरियाणा ओम प्रकाश शनिवार को थानेसर अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद का जायजा लिया। उन्होंने धान की ढेरी पर पहुंचकर अधिकारियों से नमी और अन्य समस्याओं को लेकर बातचीत की और खरीद को सुचारू करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर उप महाप्रबंधक प्रदीप सिंह, मंडल प्रबंधक कुमार अभिषेक मौजूद रहे।

गेट पास कटने में परेशानी पर भाकियू ने की पोर्टल बंद करने की मांग

धान खरीद को लेकर 15 एकड़ से अधिक के किसानों ने गेट पास कटने में परेशानी आने की बात कही है। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान दयाल चंद ने बताया कि कई किसानों के सामने यह समस्या आ रही है। अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर भाकियू के जिला प्रवक्ता प्रिस ने एक बार फिर पोर्टल को बंद करने की मांग दोहराई है।

chat bot
आपका साथी