गांव बेरथला से किसान आंदोलन के लिए 20वां जत्था रवाना

कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गांव बेरथला से 20वां जत्था रवाना हुआ। किसान छतरपाल गुरविन्द्र सिंह शमशेर सिंह सतीश कुमार मैहमा सिंह सुभाष व अन्य किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 06:05 AM (IST)
गांव बेरथला से किसान आंदोलन के लिए 20वां जत्था रवाना
गांव बेरथला से किसान आंदोलन के लिए 20वां जत्था रवाना

संवाद सूत्र, बाबैन : कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए गांव बेरथला से 20वां जत्था रवाना हुआ। किसान छतरपाल, गुरविन्द्र सिंह, शमशेर सिंह, सतीश कुमार, मैहमा सिंह, सुभाष व अन्य किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसानों का कहना है कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 90 दिन से चल रहे किसान आंदोलन की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। लेकिन जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि देशभर के किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद करके देश के प्रधानमंत्री के संज्ञान में अपनी समस्या से अवगत करवाया है। केंद्र सरकार अपनी दमनकारी नीति से तीनों कृषि कानूनों को लागू करके किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। वे मांग करते है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों का आंदोलन खत्म करवाएं।

chat bot
आपका साथी