14 वर्करों दी बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर की परीक्षा

महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के तत्वावधान में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर की परीक्षा में जिले की 14 आंगनबाड़ी वर्करों ने दी। जिसमें हरियाणा सामान्य ज्ञान और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में प्रश्न पूछे गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 05:42 PM (IST)
14 वर्करों दी बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर की परीक्षा
14 वर्करों दी बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर की परीक्षा

फोटो - 17 व 18 - बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर महिला दिवस पर होगी सम्मानित जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा के तत्वावधान में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर की परीक्षा में जिले की 14 आंगनबाड़ी वर्करों ने दी। जिसमें हरियाणा सामान्य ज्ञान और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में प्रश्न पूछे गए।

जिला परियोजना अधिकारी नीतू रानी ने बताया कि विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली आंगनबाड़ी वर्करों को अपने कार्य के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की ओर बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर की परीक्षा आयोजित करवाई जाती है। परीक्षा में सबसे अंक प्राप्त करने वाली तीन आंगनबाड़ी वर्करों के नाम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तर पर भेजे जाते है। जहां पर प्रदेश भर की आंगनबाड़ी वर्करों में से कुछ नाम राज्य पुरस्कार के लिए चयनित किए जाते है। बुधवार को कार्यालय में सुबह नौ से दस बजे तक एक घंटे की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक ब्लाक की बेस्ट आंगनबाड़ी वर्करों ने जिला स्तरीय परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे गए। जिनमें कुछ सामान्य ज्ञान और अन्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे घरेलू हिसा से महिला संरक्षण अधिनियम, तेजाब से पीड़ित महिलाओं के लिए राहत व पुनर्वास योजना, शिक्षा ऋण योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व सर्वोत्तम माता पुरस्कार के बारे में विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गए।

वर्जन :

जिला स्तरीय बेस्ट आंगनबाड़ी वर्कर की परीक्षा में जिलेभर की 14 आंगनबाड़ी वर्करों ने भाग लिया। इनमें बेस्ट आने वाली आंगनबाड़ी वर्करों को आठ मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

नीतू रानी, जिला परियोजना अधिकारी, जिला एवं महिला बाल विकास विभाग, कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी