जो सच्चे मन से भक्ति करने से कटते पाप : यमुना दीदी

कथावाचक यमुना दीदी वृंदावन ने कहा कि जो भक्त प्रभु की सच्चे मन से भक्ति करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Feb 2020 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 08:00 AM (IST)
जो सच्चे मन से भक्ति करने से कटते पाप : यमुना दीदी
जो सच्चे मन से भक्ति करने से कटते पाप : यमुना दीदी

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : कथावाचक यमुना दीदी वृंदावन ने कहा कि जो भक्त प्रभु की सच्चे मन से भक्ति करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। कथा का श्रवण करने से श्रद्धालुओं के मन को शांति मिलती है। हमें कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। यदि मनुष्य को अपने जीवन में बदलाव लाना है तो वह कथा का श्रवण जरूर करें। यमुना दीदी वृंदावन तरावड़ी के नगर खेड़े के पास शिव शक्ति संर्कीतन मंडल की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रही थी। न्यू केम ऑयल से समाजसेवी राजकुमार तायल, दौलत राम खुराना, समाजसेवी संदीप पसरीचा, बलदेव गिरधर आदि महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कथा की शुरुआत की। सभी श्रद्धालुओं ने भावुक होकर कथा सुनी। मंच संचालन संर्कीतन मंडल के चेयरमैन हंसराज पाहूजा एवं राजपाल जांगड़ा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी लाला साधुराम सिंगला, ओम शिव शंकर सेवा मंडल के अध्यक्ष रमेश बंसल व समाजसेवी सुरेंद्र खुराना को रामायण की प्रति देकर सम्मानित किया गया। कथा में हंसराज पाहूजा, दौलतराम पहलवान, राजपाल जांगड़ा, बलदेव गिरधर, सुरेश चावला, वेद सलूजा, जीवनदास चौधरी, यश सलूजा, नरेश बंसल, रामकिशन, ज्ञानचंद, मंगल गुप्ता, देवराम मिड्ढा, जगदीश सचदेवा, पवन मंगल, नंदकिशोर पाहूजा, सतीश मक्कड़ आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी