प्राचीन शिव मंदिर में सामूहिक ओंकार महायज्ञ,108 कन्याओं का किया पूजन

जाटो गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जय ओंकार यज्ञ समिति की ओर से सामूहिक ओंकार महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात 108 कन्याओं का पूजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 09:35 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 09:35 PM (IST)
प्राचीन शिव मंदिर में सामूहिक ओंकार महायज्ञ,108 कन्याओं का किया पूजन
प्राचीन शिव मंदिर में सामूहिक ओंकार महायज्ञ,108 कन्याओं का किया पूजन

जागरण संवाददाता, करनाल : जाटो गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जय ओंकार यज्ञ समिति की ओर से सामूहिक ओंकार महायज्ञ किया गया। सैकड़ों परिवारों ने अलग-अलग हवन कुंड पर बैठकर यज्ञ में आहुतियां डालीं। ब्राह्मणों ने जय गुरुदेव जय ओंकार के 1008 मंत्रों के साथ आहुतियां डलवाईं। महायज्ञ में आहुतियां डाल श्रद्धालुओं ने सबके कल्याण की मन्नत मांगी। छोटी कन्याओं ने अपने परिवारों के साथ बैठकर यज्ञ किया। यज्ञ की पूर्णाहुति जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ एवं भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर कुरुक्षेत्र के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज ने डाली। इस दौरान 108 कन्याओं का पूजन भी किया गया। कन्याओं के पूजन के बाद भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया।

महायज्ञ का शुभारंभ समाजसेवी दर्शन लाल और कन्याओं ने सामूहिक रूप से जोत प्रज्वलित कर किया। वार्ड पार्षद युद्धवीर सैनी ने ब्राह्मण पूजन, पूर्व पार्षद जोगिद्र चौहान, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन बलविन्द्र कालड़ा, कपिल अरोड़ा, आयुष धवन, सन्नी शर्मा, न्यू सब्जी मंडी के प्रधान दलीप सिंह और अशोक माणिक ने गणेश एवं नवग्रह पूजन किया। भजन संध्या में भजन गायक सचिन शर्मा, सन्नी ने भजनों से गुरु महिमा का बखान किया।

द्वार से किसी को भूखा न जाने दें : स्वामी शक्तिदेव

स्वामी शक्तिदेव महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि ओंकार यज्ञ भगवान श्री कृष्ण की आत्मा है। इसलिए सभी को यज्ञ जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण को गाय अति प्रिय है। हमें संकल्प करना चाहिए कि द्वार पर आने वाली गाय को कभी ग्रास के बिना नहीं जाने देंगे। गाय को ग्रास देने से भगवान प्रसन्न होते हैं, जिस घर में गो मां का वास होता है, वहां लक्ष्मी भी वास करती हैं। वेदों में भी कन्या, गाय और ब्राह्मण की सेवा करने को कहा गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गोमाता को रोजाना रोटी देने व गरीब और अपाहिज मनुष्य को भोजन कराने का संकल्प दिलाया। पंडित शिव नारायण दीक्षित, समिति के सदस्य जगमोहन शर्मा, संजय मिड्डा, राजेश शर्मा, रिकू कांबोज, राजकुमार तलवार, कर्मबीर, अर्जुन ग्रोवर, गुलशन सेठी, शिवनंदन शर्मा, सतीश कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी