गोद ली बच्ची सहित महिला लापता, नहीं लगा सुराग

जागरण संवाददाता करनाल गोद ली हुई बच्ची सहित एक महिला रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 06:38 AM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 06:38 AM (IST)
गोद ली बच्ची सहित महिला लापता, नहीं लगा सुराग
गोद ली बच्ची सहित महिला लापता, नहीं लगा सुराग

जागरण संवाददाता, करनाल : गोद ली हुई बच्ची सहित एक महिला रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई, जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस को दी शिकायत में निसिग के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि वह हर रोज की तरह नौ मार्च को भी मजदूरी करने के लिए सुबह ही घर से चला गया। रात करीब आठ बजे आया तो उसकी पत्नी व गोद ली हुई तीन साल की बेटी गायब मिली। घर में उसके दो बच्चे ही मिले। आसपास तलाश करने के बावजूद भी पत्नी व बेटी का कोई पता नहीं चल सका। वहीं एक अन्य मामले में बुढाखेड़ा वासी श्याम लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चार साल का पौत्र कशिश अचानक लापता हो गया है। उन्होंने उसकी आसपास के क्षेत्र में तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी रपट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

घर से युवक लापता

करनाल : रामनगर से एक युवक तीन दिन पहले अचानक लापता हो गया, जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। स्वजनों ने रामनगर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि करीब 46 वर्षीय संजीव कुमार 10 मार्च को अचानक घर से निकल गया, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। वहीं जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी रपट दर्ज कर ली तो वहीं उसकी तलाश भी शुरू कर दी है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं एक अन्य मामले में गांव डबरकी कलां से एक युवक लापता हो गया। करीब 20 वर्षीय सुमित शुक्रवार को लापता हुआ, जिसे ढूंढने के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी रपट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी