टोल प्लाजा पर कैंटर की टक्कर से महिला घायल

बहादुरगढ़ से इलाज कराकर लुधियाना लौट रहे कार सवार परिवार को बसताड़ा टोल प्लाजा पर कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। लुधियाना निवासी कृष्णादेवी ने बताया कि वह बिल्ला रोड सिंहपुरा की रहने वाली है और कैंसर से पीड़ित है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Feb 2019 07:01 AM (IST) Updated:Mon, 18 Feb 2019 07:01 AM (IST)
टोल प्लाजा पर कैंटर की टक्कर से महिला घायल
टोल प्लाजा पर कैंटर की टक्कर से महिला घायल

जासं, करनाल : बहादुरगढ़ से इलाज कराकर लुधियाना लौट रहे कार सवार परिवार को बसताड़ा टोल प्लाजा पर कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर छोड़कर फरार हो गया। लुधियाना निवासी कृष्णादेवी ने बताया कि वह बिल्ला रोड सिंहपुरा की रहने वाली है और कैंसर से पीड़ित है। 15 फरवरी को वह इलाज के लिए पति राज ¨सह, बेटे मुकेश और संदीप के साथ कार में सवार होकर स्वास्तिक अस्पताल बहादुरगढ़ गए थे। 16 फरवरी को बहादुरगढ़ से लौट रहे थे। सुबह साढ़े पांच बजे करीब बसताड़ा टोल प्लाजा पहुंचने पर पीछे से कैंटर चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी और गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कृष्णादेवी ने बताया कि कार को उसका बेटा संदीप चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में उसकी छाती व बेटे मुकेश और संदीप को भी काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी