बाइक की टक्कर से महिला की मौत

गढ़ीभरल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पैदल जा रही महिला को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Nov 2021 08:38 PM (IST) Updated:Fri, 05 Nov 2021 08:38 PM (IST)
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
बाइक की टक्कर से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, घरौंडा : गढ़ीभरल रोड पर पेट्रोल पंप के सामने पैदल जा रही महिला को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार को गढ़ीभरल के डेरा कश्यप निवासी ममता देवी पत्नी सुरजमल पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। शाम करीब छह बजे पेट्रोल पंप के सामने अचानक तेज रफ्तार में एक बाइक चालक आया और उसने ममता को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ममता सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ देर बाद ही ममता ने मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे देख बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कालेज अस्पताल में भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता राजबीर सिंह की शिकायत पर आरोपित अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि गढ़ीभरल रोड पर महिला की हादसे में मौत हुई है। अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी