50 प्रतिशत हाजिरी के साथ स्कूल खोलने की मांग

फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से यमुनानगर में मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:18 AM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:18 AM (IST)
50 प्रतिशत हाजिरी के साथ स्कूल खोलने की मांग
50 प्रतिशत हाजिरी के साथ स्कूल खोलने की मांग

जागरण संवाददाता, करनाल

फेडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल हरियाणा का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से यमुनानगर में मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने किया। वर्तमान परिस्थितियों में प्राइवेट स्कूलों के सामने आ रही परेशानियों से मंत्री को अवगत करवाया गया। करनाल से सुशील शर्मा, संजय पठानिया, रजत नारंग, सुरजीत सुभरी व राहुल सैनी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बच्चों की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने का आग्रह किया गया। 134-ए की दो वर्षो की रुकी हुई प्रतिपूर्ति राशि तुरंत जारी किए जाने की मांग की गई। इसके अलावा कहा गया कि स्कूल बसों का पैसेंजर टैक्स पूरी तरह से माफ किया जाए। दसवीं की बोर्ड परीक्षा जरूर ली जाए। स्कूलों की प्लेज मनी वापस की जाए, जिससे स्कूल इस संकट के समय अपने स्टाफ को वेतन दे सकें।

मान्यता के लिए प्लेज मनी की राशि कम की जाए जिससे स्कूल मान्यता हासिल कर सकें। वर्तमान संकट को देखते हुए बजट प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ के लिए तेलंगाना सरकार की तर्ज पर आर्थिक पैकेज जारी किया जाए। शिक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों पर सीएम से बातचीत करेंगे। समस्याओं का हल किया जाएगा।

मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा के अध्यक्ष बने राम भजन वर्मा

जागरण संवाददाता, करनाल

मैढ़ क्षत्रिय सुनार सभा का चुनाव पूर्व प्रधान देवेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत अधिकारी विनोद प्रकाश वर्मा, ईश्वर दयाल वर्मा और ज्ञान चंद वर्मा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था।

चुनाव में सर्वसम्मति राम भजन वर्मा को प्रधान चुना गया। महासचिव पद के लिए कुलदीप कुमार वर्मा और कोषाध्यक्ष के रूप में चाहत डिजिटल स्टूडियो के संचालक विनोद कुमार खिप्पल को चुना गया। संरक्षक के रूप में धर्मपाल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, विनोद प्रकाश वर्मा और मंगत राम वर्मा को चुना गया।

इस अवसर पर सोहन लाल, श्याम लाल, प्रेम प्रकाश, नवीन वर्मा, नरेश कुमार खिप्पल, सतीश खिप्पल, ललित कुमार, पवन, सुभाष, पाला राम व रमेश, राम कुमार वर्मा उपस्थित रहे.

chat bot
आपका साथी