स्वच्छ भारत साइकिल यात्रा का स्वागत

संवाद सहयोगी, घरौंडा स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का संदेश देने के लिए व‌र्ल्ड फूड डे 16 अक्ट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 01:34 AM (IST)
स्वच्छ भारत साइकिल यात्रा का स्वागत
स्वच्छ भारत साइकिल यात्रा का स्वागत

संवाद सहयोगी, घरौंडा

स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का संदेश देने के लिए व‌र्ल्ड फूड डे 16 अक्टूबर से पणजी से शुरू हुई स्वच्छ भारत यात्रा साइकिल यात्रा सोमवार को कोहंड पहुंची। यहां एनसीसी कैडेट और धर्म ढाबा प्रबंधकों ने इसका स्वागत किया। अधिकारियों के मुताबिक स्वच्छ भारत यात्रा 27 जनवरी को दिल्ली पहुंचेगी और वहां यात्रा का समापन होगा। करनाल-पानीपत जिला के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि इस स्वच्छ और स्वस्थ भारत यात्रा के जरिए आमजन को शुद्ध खाना खाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाने में नमक, तेल और चीनी की मात्रा का कम उपयोग करें और स्वस्थ रहें। वहीं, सिविल सर्जन पानीपत नवीन कुमार ने बताया कि देश में असंक्रामक रोग बढ़ रहे हैं। ऐसे में शुद्ध खाना खाने से आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 18 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी यात्रा

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण भारत सरकार की ओर से देशवासियों को शुद्ध और गुणवत्तापरक भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए ईट राइट इंडिया आंदोलन के तहत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर स्वच्छ भारत यात्रा देश की छह जगहों से शुरू हुई है। देश के लेह, पणजी, तिरूवंतपुरम, पुंडुचेरी, रांची, अगरतला से शुरू हुई ये साइकिल यात्राएं 18 हजार किलोमीटर का सफर तय 27 जनवरी को दिल्ली के इंडिया गेट पर भव्य कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी।

chat bot
आपका साथी