Weather Update : 19 से 21 तक और गिर सकता है पारा, 22 से पहले ठंड से राहत के आसार नहीं

Weather Update मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 जनवरी के बाद मौसम साफ होगा। इससे पहले ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। 19 से 21 जनवरी को ठंड और गहरा सकती है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 01:33 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 01:33 PM (IST)
Weather Update : 19 से 21 तक और गिर सकता है पारा, 22 से पहले ठंड से राहत के आसार नहीं
Weather Update : 19 से 21 तक और गिर सकता है पारा, 22 से पहले ठंड से राहत के आसार नहीं

जेएनएन, करनाल। Weather Update: जनवरी माह के पहले पखवाड़े में उत्तर हरियाणा बारिश में पूरा भीग गया, वहीं दक्षिणी हिस्से में सामान्य से कम बारिश हुई है। मेवात व पलवल में तो बारिश न के बराबर रही है। बारिश के बाद धुंध से ठंड और बढ़ गई। गत दिवस सुबह करीब 11 बजे तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दृश्यता शून्य के बराबर रही। इस मौसम से गेहूं व सरसों की फसल को तो फायदा है, लेकिन सब्जियों व फूलों की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 22 जनवरी के बाद मौसम साफ होगा। इससे पहले ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। 18 जनवरी को मौसम विभाग ने बादल छाने की संभावना जताई है। 19 से 21 जनवरी को ठंड और गहरा सकती है। धुंध गिरने की प्रबल संभावना बनी हुई है। इसके साथ-साथ बादल भी छाए रहेंगे। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में बादल छा सकते हैं।

इन जिलों में हुई सामान्य से अधिक बारिश (MM में)

जिला बारिश सामान्य
करनाल 30.5 5.9
पानीपत 7.5 6.1
यमुनानगर 52.9 9.1
कुरुक्षेत्र 31.3 5.2
अंबाला 40.5 10.1
पंचकुला 19 9.8
कैथल 9 3.6

इन जिलों में हुई सामान्य से कम बारिश (MM में)

जिला कितनी हुई सामान्य
जींद 5 7.7
रोहतक 2 4.8
झज्जर 2.5 3.6
गुरुग्राम 3.5 4.2
पलवल 0 2.1
मेवात 0 2.9
रेवाड़ी 2.8 3.1
महेंद्रगढ़ 0.5 3.9
भिवानी 0.3 3.4
हिसार 0.6 3

(नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।)

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी