पश्चिमी हवा से बदलने लगा मौसम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे आया

क्षेत्र में चल रही पश्चिमी हवा के रूख से मौसम शुष्क हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:10 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:10 AM (IST)
पश्चिमी हवा से बदलने लगा मौसम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे आया
पश्चिमी हवा से बदलने लगा मौसम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे आया

जागरण संवाददाता, करनाल

क्षेत्र में चल रही पश्चिमी हवा के रूख से मौसम शुष्क हो गया है। कई दिनों से चिपचिपा हो रहे मौसम से कुछ राहत मिली है। रात के समय ओस गिरना शुरू हो गई है। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे गिरकर 21.0 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे में रात के समय हल्की ठंडक भी महसूस होने लगी है। रविवार सुबह के समय नमी की मात्रा 87 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। -12 साल में ऐसा पहली बार होगा कि सितंबर सूखा बीतेगा

क्षेत्र में इस समय मौसम की जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उसके अनुसार बरसात की संभावना नहीं है। कृषि की कृषि की दृष्टि से यह ठीक भी है। लेकिन 12 साल में ऐसा पहली बार होगा कि सितंबर का महीना बिना बरसात की ही सूखा बीत जाएगा। इस माह में मानसून की विदाई होती है। मौसम विशेषज्ञों ने भी प्रदेश से मानसून की विदाई का समय 30 सितंबर बताया हुआ है। मानसून अंतिम चरण में कमजोर पड़ गया। हालांकि इसका किसानों को फायदा ही होगा, क्योंकि यदि इस समय बरसात होती है तो उससे किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

chat bot
आपका साथी