51 कदम चलो, माता दिखाई देगी.. कहकर दो महिलाओं के जेवरात उतरवा ले गए बदमाश

शहर में महिलाओं को गुमराह व सम्मोहित करके जेवरात लूट लेने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही शातिर ठग रामनगर क्षेत्र में मंदिर से लौट रही एक महिला को सम्मोहित कर उसके सभी जेवरात उतरवा ले गए थे तो अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें एक साथ दो महिलाओं को निशाना बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 06:41 PM (IST)
51 कदम चलो, माता दिखाई देगी.. कहकर  दो महिलाओं के जेवरात उतरवा ले गए बदमाश
51 कदम चलो, माता दिखाई देगी.. कहकर दो महिलाओं के जेवरात उतरवा ले गए बदमाश

जागरण संवाददाता, करनाल : शहर में महिलाओं को गुमराह व सम्मोहित करके जेवरात लूट लेने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही शातिर ठग रामनगर क्षेत्र में मंदिर से लौट रही एक महिला को सम्मोहित कर उसके सभी जेवरात उतरवा ले गए थे तो अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक साथ दो महिलाओं को निशाना बनाया गया।

राम नगर की रहने वाली ममता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गेहूं विहार में काम से गई थी। यहां से वह पैदल ही अपने घर की और लौट रही थी। एलआइसी कार्यालय माडल टाउन के समीप एक युवक उसे मिला और रास्ता पूछने लगा। उसने जानकारी होने से इन्कार कर दिया तो उसने कहा कि बहन वह हरिद्वार से आया है। तभी एक और युवक आ गया और उसे अपनी बातों में उलझा लिया। कहने लगा कि उसके पास तीन लड़कियां है, एक लड़का है और पति नहीं है। वे काम की तलाश कर रही है। तभी उसकी जानकार सुदेश वासी शिव कालोनी का फोन आ गया। वह भी वहीं पर आ गई और आरोपित युवकों ने उसे भी अपनी बातों में लगा लिया।

इसी बीच युवकों ने उन्हें कहा कि वे यहां से 51 कदम चलें, उन्हें माता दिखाई देगी। तभी एक युवक कहने लगा कि वे अपने जेवरात उतार कर पर्स में रख लें। जेवरात पर्स में रखे तो यह उन्होंने ले लिया, जिसके बाद उनके बताए अनुसार वे 51 कदम चलीं और पीछे मुड़कर देखा तो दोनों युवक फरार हो चुके थे। यह देख वे हैरान रह गईं और उन्हें मालूम हुआ कि आरोपित उनके साथ धोखाधड़ी कर फरार हुए है। बाद में वे पुलिस तक पहुंचीं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी