वनीत भाटिया बने लायंस क्लब करनाल के प्रधान

लायंस क्लब करनाल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नवनियुक्त प्रधान वनीत भाटिया की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 08:32 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 08:32 AM (IST)
वनीत भाटिया बने लायंस क्लब करनाल के प्रधान
वनीत भाटिया बने लायंस क्लब करनाल के प्रधान

जागरण संवाददाता, करनाल : लायंस क्लब करनाल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नवनियुक्त प्रधान वनीत भाटिया की अगुवाई में कुंजपुरा रोड स्थित मनका रिसोर्ट में विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। जिला गर्वनर रमन गुप्ता ने सारी कार्यकारिणी को जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ हुआ।

लायंस क्लब करनाल के नवनियुक्त प्रधान वनीत भाटिया ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने लगातार तीसरी बार उनको प्रधान पद के लिए चुनकर जो विश्वास प्रकट किया है उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। क्लब के पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए, उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना काल में भी क्लब ने जिला करनाल की जनता को जागरूक करने के लिए काफी संख्या में कार्यक्रमों का आयोजन किया। कोरोना वारियर्स को जरुरत की चीजें कल्ब की तरफ से पहुंचाई गई। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। लांयस क्लब करनाल की ओर से इस मौके पर नगर के समाजसेवी जेआर कालड़ा, रमन गुप्ता और कृष्ण लाल तनेजा को स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित भी किया गया।

समारोह में डा. दिनेश दीपक, वरिद्र मैहता, रवि मेहरा, विनय गर्ग, चमनलाल गुप्ता व अजय कुमार गोयल विशेष रूप से पधारे हुए थे। कार्यक्रम में अतिथियों के पहुंचने पर उनका पुष्पगुच्छ देकर प्रधान वनीत भाटिया, पूर्व प्रधान अनिल गांधी व महिद्र बत्तरा ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के प्रधान वनीत भाटिया, मीनाक्षी गांधी, सोनिया चोपड़ा, पल्लवी बांगिया, अनिता सरदाना, डा. आकांक्षा भाटिया, रेनू तनेजा, निशा बजाज, प्रियंका भांबा, वर्षा बलहारा, अनिल गांधी व राज बजाज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी