विभिन्न परियोजनाओं का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

नगर निगम आयुक्त विक्रम ने वीरवार को शहर के विकास से जुड़ी व करोड़ों रुपये की लागत तैयार की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की साइट पर जाकर उनकी प्रगति देखी। चालू परियोजनाओं से नववर्ष में नागरिकों को पेयजल व सामुदायिक भवन जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:18 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 06:18 AM (IST)
विभिन्न परियोजनाओं का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण
विभिन्न परियोजनाओं का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, करनाल : नगर निगम आयुक्त विक्रम ने वीरवार को शहर के विकास से जुड़ी व करोड़ों रुपये की लागत तैयार की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की साइट पर जाकर उनकी प्रगति देखी। चालू परियोजनाओं से नववर्ष में नागरिकों को पेयजल व सामुदायिक भवन जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

निगम आयुक्त ने दौरे में अशोक विहार क्षेत्र में अमरूत स्कीम के तहत बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइनों के कार्यों का निरीक्षण किया। अमरूत में पेयजल लाइनों का अब तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इससे निगम के 16 गांवों की आबादी को शुद्ध व पर्याप्त मात्रा में पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। आयुक्त ने निगम एरिया के फूसगढ़ में निर्माणाधीन सामुदायिक केन्द्र का निरीक्षण किया। इस पर करीब तीन करोड़ 50 लाख रुपये की लागत आएगी। अब तक 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

इसके बाद फूसगढ़ दौरे में आयुक्त ने नगर निगम की ओर से तैयार करवाई गई एक गली का भी निरीक्षण किया। इसमें लगी इंटरलॉकिग टाइलों को उखड़वाकर देखा, लेवल के हिसाब से यह उपयुक्त नहीं दिखाई दी। आयुक्त ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ठेकेदार से मिलकर इसके लेवल को सही करवाकर इंटर लॉकिग को दोबारा लगवाएं।

फूसगढ़ में ही नगर निगम की ओर से कुछ वर्ष पहले बेसहारा गोवंश को आश्रय प्रदान करने के लिए गोशाला का निर्माण करवाया गया था, जो सफलतापूर्वक अपने मकसद में गायों को रखने के साथ-साथ उनके चारे और पानी को भी उचित तरीके से जारी रखे हुए है। नगर निगम के गोशाला भवन व इन्फ्रास्ट्रक्चर की देखरेख प्राईवेट संस्थाएं बखूबी निभा रही हैं। निगमायुक्त ने गौशाला का निरीक्षण किया। वर्तमान में यहां गायों की संख्या 1100 हो गई है।

आयुक्त ने शहर के अर्जुन गेट स्थित शिवपुरी धाम में नगर निगम की ओर से लगवाई गई शव दाह मशीन का निरीक्षण किया। सेक्टर-12 में नगर निगम के नए निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन में इंटीरियर के कार्य तेजी से हो रहे हैं, जबकि सिविल वर्क के अधिकांश कार्य निपटाए जा चुके हैं। उन्होंने कार्य की प्रगति देखकर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनवरी तक की डेडलाइन को लेकर काम को पूरा करवाएं। इस दौरान एक्सअएन सतीश शर्मा, एइ सुनील भल्ला, सतीश मित्तल, जेई सुशील शर्मा व सुक्खा सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी