खेल प्रतियोगिता में अंडर-11 व 14 के खिलाडिय़ों ने जीते मुकाबले

कर्ण स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-11 व 14 स्कूली विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 12:02 AM (IST)
खेल प्रतियोगिता में अंडर-11 व 14 के खिलाडिय़ों ने जीते मुकाबले
खेल प्रतियोगिता में अंडर-11 व 14 के खिलाडिय़ों ने जीते मुकाबले

जागरण संवाददाता, करनाल : कर्ण स्टेडियम में जिला स्तरीय अंडर-11 व 14 स्कूली विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल के इंचार्ज राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल निगदू के प्रिसिपल धर्मपाल ने 100 मीटर रेस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में ब्लाकों के सभी खिलाडिय़ों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

खेल इंचार्ज धर्मपाल ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवाओं को खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। दो साल बाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता होने से सभी प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों में उत्साह है। पहले दिन की अंडर-11 व अंडर-14 के सभी खिलाडिय़ों ने मैच में जीतने के लिए पूरा दमखम लगा दिया। आज फाइनल मुकाबले होंगे। इसके बाद राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 24 से 26 नवंबर को किया जाएगा।

इस प्रकार रहे प्रतियोगिता के परिणाम

अंडर-14 में 100 मीटर दौड़

खिलाड़ी का नाम स्कूल का नाम प्रतियोगिता में स्थान

अतुल जीएसएस हसनपुर प्रथम स्थान

तनीष जीएमएसएसएस घरौंडा दूसरा स्थान

पारस जीएसएस चिड़ाव तीसरा स्थान अंडर-14 की 200 मीटर दौड़

अवतार रावल डीएवी मधुबन स्कूल पहला स्थान

नीरज एमएसपीएस स्कूल घरौंडा दूसरा स्थान

संचित वीवीएन स्कूल असंध तीसरा स्थान

अंडर-14 में 400 मीटर दौड़

गुरदीप सिंह जैन पब्लिक स्कूल घरौंडा पहला स्थान

दिपांशु एमआईएस स्कूल घरौंडा दूसरा स्थान

प्रिस डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल मधुबन तीसरा स्थान

अंडर-14 में 600 मीटर दौड़

सुखमनप्रीत सिंह वीवीएन स्कूल असंध पहला स्थान

केशव आर्या स्कूल निसिग दूसरा स्थान

देव कुमार जीएमएस चांदसमद तीसरा स्थान अंडर-14 में कबड्डी प्रतियोगिता

ब्लाक प्रतियोगिता में स्थान

घरौंडा प्रथम स्थान

निसिग दूसरा स्थान अंडर-14 वालीबाल प्रतियोगिता

करनाल प्रथम स्थान

असंध दूसरा स्थान अंडर-14 में खो-खो प्रतियोगिता

इंद्री प्रथम स्थान

निसिग दूसरा स्थान जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि वीरवार को अंडर-11 व अंडर 14 के खिलाडिय़ों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। इसमें सभी ब्लाक के विजेता खिलाडिय़ों व टीम ने हिस्सा लिया। लड़कियों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं 24 से राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिसमें कुछ प्रतियोगिताएं करनाल जिले में भी होगी। विभाग द्वारा खिलाडिय़ों के रहने खाने व अन्य सुविधाओं की पूरी तैयारियां विभाग द्वारा कर ली गई हैं। खिलाडिय़ों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी