पुलिसकर्मी बन पिस्तौल के बल पर हाईवे से लूटी कार

नोट : पंजाब के होशियारपुर के ध्यानार्थ------ संवाद सहयोगी, घरौंडा : हाईवे पर टोल टैक्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 08:36 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 08:36 PM (IST)
पुलिसकर्मी बन पिस्तौल के बल पर हाईवे से लूटी कार
पुलिसकर्मी बन पिस्तौल के बल पर हाईवे से लूटी कार

नोट : पंजाब के होशियारपुर के ध्यानार्थ------

संवाद सहयोगी, घरौंडा : हाईवे पर टोल टैक्स से कुछ दूरी पर पुलिस की वर्दी में दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर कार छीन ली। कार मालिक पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था और शौच के लिए रुका था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब के हाशियारपुर निवासी वरदान सरोवर ने बताया कि वह अपनी ब्रेजा कार से दिल्ली जा रहा था। शुक्रवार सुबह हाईवे पर टोल टैक्स से कुछ दूरी पर उसने शौच करने के लिए अपनी कार रोकी। पीछे से एक इनोवा कार में दो युवक पुलिस की वर्दी में आए और तलाशी लेने लगे। इसके बाद उन्होंने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। 10 जनवरी को भी गन प्वाइंट पर हुई थी लूट

टोल टैक्स के पास गन प्वाइंट पर लूट का यह पहला मामला नहीं है। एक हफ्ते पहले दस जनवरी को भी घरौंडा ओवरब्रिज पर कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट के बहाने बाप-बेटे से गन प्वाइंट पर लूट कर ली थी। पुलिस के मुताबिक गांव रांवर निवासी विनोद शर्मा अपने दस वर्षीय बेटे के साथ पानीपत गए थे। पानीपत टोल प्लाजा से विनोद ने एक कार चालक से लिफ्ट ली। शिकायतकर्ता विनोद शर्मा के मुताबिक गाड़ी में चालक सहित तीन व्यक्ति पहले से ही सवार थे। घरौंडा ओवरब्रिज पर रोककर बदमाशों ने विनोद शर्मा से 20 हजार की लूट की थी। सुरक्षित नहीं करनाल हाईवे

वाहन चालकों के अनुसार करनाल में बढ़ रही वारदातों से करनाल हाईवेसुरक्षित नहीं है। अभी एक दिन पहले सरेआम हाईवे पर गोली चलाकर युवक की हत्या कर दी। इससे पहले देररात नमस्ते चौक से लिफ्ट देकर युवक से लूट की गई थी। पीड़त ने नीलोखेड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। वाहन चालक सुरेश और दिलावर ने बताया कि करनाल के आसपास होने वाली वारदातों की जानकारी मिलती रहती है। जब भी दिल्ली से अंबाला की तरफ जाना होता है तो सावधानी बरतनी पड़ती है। हाईवे पेट्रो¨लग वाहन चालकों और राहगीरों को सुरक्षा देने में फेल साबित हो रही है। वर्जन

एक युवक शुक्रवार की सुबह पंजाब से दिल्ली जा रहा था। भारत बेंज के पास दो युवक एक इनोवा में पुलिस की वर्दी में सवार होकर आए और कार की तलाशी करने के बहाने युवक पर पिस्तौल दिखाकर उसकी कार लेकर फरार हो गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

-उमेश ¨सह, जांच अधिकारी, मधुबन।

chat bot
आपका साथी