गायब युवक को अपना पति होने का दावा कर भिड़ गईं दो महिलाएं पुलिस तक पहुंचा मामला

शहर के भगत सिंह चौक पर लोग उस समय हैरान रह गए जब शुक्रवार सुबह दो महिलाएं पति को लेकर एक दूसरे से भिड़ गई। दोनों ने आपस में जमकर मारपीट की तो मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। जिस युवक को पति बताते हुए ये महिलाएं भिड़ गई वह पिछले पांच दिनों से गायब है और दोनों महिलाएं उसे गायब करने का आरोप एक दूसरे पर लगा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:35 AM (IST)
गायब युवक को अपना पति होने का दावा कर भिड़ गईं दो महिलाएं  पुलिस तक पहुंचा मामला
गायब युवक को अपना पति होने का दावा कर भिड़ गईं दो महिलाएं पुलिस तक पहुंचा मामला

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : शहर के भगत सिंह चौक पर लोग उस समय हैरान रह गए जब शुक्रवार सुबह दो महिलाएं पति को लेकर एक दूसरे से भिड़ गई। दोनों ने आपस में जमकर मारपीट की तो मामला पुलिस तक भी पहुंच गया। जिस युवक को पति बताते हुए ये महिलाएं भिड़ गई वह पिछले पांच दिनों से गायब है और दोनों महिलाएं उसे गायब करने का आरोप एक दूसरे पर लगा रही हैं। इनमें से एक महिला उसकी पत्नी है तो दूसरी प्रेम प्रसंग में उसके साथ रहने वाली महिला है। जिसने मंगलवार को राजेश की दुकान के सामने अपने हाथ की नसें काटकर आरोप लगाया कि राजेश ने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाकर उससे मंदिर में शादी की और अब धोखा देकर उसके सामान सहित कहीं गायब हो गया। मंगलवार को पुलिस इस महिला को थाने ले गई और राजेश के गुमशुदा होने की रपट दर्ज कर दी। पुलिस द्वारा महिला को विश्वास दिलाया गया कि जल्द ही राजेश को तलाश कर लिया जाएगा। राजेश भगत सिंह चौक पर फास्ट फूड की दुकान करता है और महिला को विश्वास था कि दशहरा पर्व होने के कारण वह दुकान पर जरूर मिलेगा। इसलिए वह सुबह ही उसकी दुकान पर पहुंच गई। उससे पहले ही राजेश की पत्नी व उसकी माता वहां मौजूद थी। दोनों के आमने-सामने होते ही झगड़ा शुरू हो गया, जो इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर डंडे से हमला बोल दिया। काफी देर तक मारपीट के बाद आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इस दौरान सूचना मिलते ही डायल 112 व थाने से भी टीम मौके पर पहुंच गई। एक महिला ने आरोप लगाया कि राजेश को उसके परिवार के लोगों ने कहीं गायब कर रखा है। जबकि राजेश की पत्नी ने बताया कि वह पिछले एक साल से उक्त महिला के साथ ही रह रहा है। पुलिस दोनों महिलाओं को अपने साथ थाने में ले गई। थाना प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि राजेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज है और दोनो महिलाओं को समझाया कि राजेश के बिना आगे की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती, इसलिए पुलिस राजेश को तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी