अलग-अलग जगह बंद कमरों में फंदे पर लटके मिले दो शव, बदबू फैली तो चला पता

शहर में कुछ घंटे के दौरान ही अलग-अलग जगह पर बंद कमरों में दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों शव से बदबू फैलने लगी तो रहस्योद्वाटन हुआ। इसके बाद दोनों शव पुलिस ने फंदे से उतारकर मोर्चरी हाउस में भेजे। मामलों की जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:00 AM (IST)
अलग-अलग जगह बंद कमरों में फंदे पर लटके मिले दो शव, बदबू फैली तो चला पता
अलग-अलग जगह बंद कमरों में फंदे पर लटके मिले दो शव, बदबू फैली तो चला पता

जागरण संवाददाता, करनाल : शहर में कुछ घंटे के दौरान ही अलग-अलग जगह पर बंद कमरों में दो युवकों के शव फंदे पर लटके मिले। दोनों शव से बदबू फैलने लगी तो रहस्योद्वाटन हुआ। इसके बाद दोनों शव पुलिस ने फंदे से उतारकर मोर्चरी हाउस में भेजे। मामलों की जांच की जा रही है।

एक घटना शनिवार सुबह बसंत विहार में सामने आई, जहां मकान मालिक गुरचरण सिंह किसी काम के चलते घर की छत पर गया तो उसे कुछ बदबू आई। उन्हें शक हुआ कमरे में किराए पर रहने वाले मूल रूप से बिहार वासी पिटू को आवाज लगाई। इस पर कोई जवाब नहीं मिला तो कमरा भी अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर थाना सदर एसएचओ बलजीत सिंह व जांच अधिकारी अजायब सिंह मौके पर पहुंचे जबकि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। किसी तरह दरवाजा खोलकर टीम अंदर गई तो पिटू का शव फंदे पर लटका मिला, जिसमें बदबू आ रही थी। पुलिस ने उसे उतारकर मोर्चरी हाउस में रखवाया। बताया जा रहा है कि वह सेक्टर 12 में अंडे की रेहड़ी लगाता था और कोरोना महामारी के चलते उसका काम नहीं चल पा रहा था। इसी वजह से वह एक साल से मकान का किराया भी नहीं दे पाया था। करीब एक साल से उसकी पत्नी बच्चों सहित कहीं अलग रहने लगी थी। फिलहाल पुलिस उसके स्वजनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसएचओ बलजीत सिंह का कहना है कि अभी शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है। ताकि उसके स्वजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी जा सके।

वहीं दूसरी घटना देर रात को रामनगर में सामने आई थी, जिसमें ें करीब 34 वर्षीय सोनू का शव एक घर में फंदे पर लटका मिला था। इसका भी उस समय पता चला जब बदबू बाहर निकलने लगी। थाना रामनगर पुलिस टीम ने रात को ही मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेते हुए मोर्चरी हाउस रखवा दिया था। बताया जा रहा है कि सोनू की पत्नी करीब दस दिन पहले ही मायके गई थी और पीछे से उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस दोनों ही मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी