रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

डिटेक्टिव स्टाफ टीम द्वारा रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित जय कुमार वासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल किराएदार रामबाग कालोनी करनाल को ग्रीन बेल्ट टी-प्वाइंट फूसगढ़ रोड से काबू किया गया। आरोपित को रिमांड पर लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Sep 2021 06:59 AM (IST) Updated:Mon, 13 Sep 2021 06:59 AM (IST)
रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपित गिरफ्तार
रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल : डिटेक्टिव स्टाफ टीम द्वारा रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित जय कुमार वासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश हाल किराएदार रामबाग कालोनी करनाल को ग्रीन बेल्ट टी-प्वाइंट फूसगढ़ रोड से काबू किया गया। आरोपित को रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपित द्वारा अकेले ही थाना सेक्टर 32/33 के एरिया से रेकी करके रात के समय चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने के बारे में खुलासा किया गया। आरोपित ने बताया कि वह बंद पड़े मकानों को निशाना बनाता था। मकानों की रेकी करने के बाद रात को मौका मिलते ही घर का ताला तोड़कर, दीवार लांघकर या ग्रिल आदि तोड़कर घर से कीमती सामान और नकदी चोरी करता था। चोरी करने के बाद आरोपित चोरीशुदा सामान को अपने साथी फूलचंद वासी हिमालय कोटी जिला बहराइच उत्तर प्रदेश हाल पता न्यू बहादुर चंद कालोनी जिला करनाल को रखने के लिए दे देता था। आरोपित फूलचंद उत्तर प्रदेश ले जाकर ओने-पौने दामों पर सामान को बेच आता था। 6 सितंबर को आरोपित फूलचंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता हरभगवान अरोड़ा वासी सेक्टर 6 जिला करनाल के बयान पर 16 मार्च को सेक्टर 7 स्थित उसकी भतीजी के मकान से अज्ञात आरोपियों द्वारा रसोई की ग्रिल तोड़कर घर में घुसकर घर से सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने बारे दर्ज रजिस्टर किया गया था। इस वारदात को आरोपित जयकुमार ने अकेले ही अंजाम दिया था और आरोपित फूलचंद के माध्यम से चोरी के सामान को उत्तर प्रदेश के बहराइच ले जाकर बेचा गया था। आरोपितों के कब्जे से इस मामले में चोरी एक घड़ी व 121500 रुपये नकद बरामद कि या गया।

chat bot
आपका साथी