नशे के कैप्सूल व स्मैक सहित दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता करनाल पुलिस ने इंद्री क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से नशे की तस्करी के आरो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:30 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:30 AM (IST)
नशे के कैप्सूल व स्मैक सहित दो आरोपित गिरफ्तार
नशे के कैप्सूल व स्मैक सहित दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, करनाल: पुलिस ने इंद्री क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से नशे की तस्करी के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक आरोपित को जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपित को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

एएसआइ कर्मबीर सिंह व उनकी टीम ने इंद्री के वार्ड नंबर तीन निवासी विशाल चोपड़ा को अनाज मंडी इंद्री से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से प्रतिबंधित कैप्सूल ट्रामाडोल के 70 कैप्सूल व 13 गोलियां अल्प्राजोलम बरामद की गई। इस संबंध में आरोपित के खिलाफ थाना इंद्री में मामला दर्ज किया गया। आरोपित ने बताया कि उसने प्रतिबंधित नशे के कैप्सूल व गोलियों को उत्तरप्रदेश के किसी व्यक्ति से खरीदा था। उसका वह नाम पता नहीं जानता है। आरोपित के खिलाफ प्रतिबंधित कैप्सूल रखने के संबंध में एक मामला पहले भी वर्ष 2020 में थाना इंद्री में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज रजिस्टर है। जिसमें आरोपी जमानत पर चल रहा था।

दूसरे आरोपित जनेसरो गांव निवासी संदीप को भी इंद्री क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया। उसे एंटी नारकोटिक सैल के उप निरीक्षक रोहताश ने काबू किया। आरोपित के कब्जे से 6.40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे अदालत में पेशकर जेल भेज दिया गया।

प्रतिबंधित गोलियों समेत दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जगराओं : देहात पुलिस ने 756 प्रतिबंधित गोलियों समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सुधार से एएसआइ गुलाब सिंह ने बताया कि उन्हें नाकाबंदी दौरान सूचना मिली थी कि प्रवीण कुमार उर्फ राहुल प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई करता है। थाना सुधार में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मुकदमा दर्ज करके उसे स्कूटी पर ले जाते हुए 500 प्रतिबंधित गोलियों सहित गिरफ्तार कर लिया। प्रवीण कुमार मूल रूप से हरियाणा के जिला करनाल के गांव पाडा का रहने वाला है और अभी वह जालंधर बाईपास, शिवपुरी चौक नूरवाला में रह रहा था।

इसी तरह एंटी नारकोटिक सेल से एसआइ रमनिदर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रिकू निवासी मोहल्ला हरगोविदपुरा को टी प्वाइंट सिधवां कलां पर नाकाबंदी करके 257 प्रतिबंधित गोलियों समेत गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी