भावी पीढि़यों के लिए वरदान साबित होंगी त्रिवेणी : गौराया
जागरण संवाददाता करनाल समाधानांचल सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव द्वारा च
जागरण संवाददाता, करनाल : समाधानांचल सेवा समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संतोष यादव द्वारा चलाए जा रहे त्रिवेणीरोपण के पुण्य कार्य को आगे बढ़ाते हुए चौधरी देवीलाल के 107वें जन्मदिवस पर 570वीं त्रिवेणी लगाई गई।
इस मौके पर जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह गौराया ने कहा कि त्रिवेणी में सभी देवी-देवताओं एवं पितरों का वास माना जाता है। त्रिवेणी हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देती है। यह भावी पीढ़ी के लिए भी वरदान साबित होंगी। त्रिवेणी (बड़, नीम और पीपल) का शास्त्रों में भी शेष महत्व है। प्रदेश उपाध्यक्ष नफे सिंह मान ने कहा कि ये त्रिवेणी एक साधारण वृक्ष न होकर इसका अध्यात्मिक महत्व है। त्रिवेणी को शास्त्रों में स्थाई यज्ञ की संज्ञा दी गई है। इस अवसर पर संजीव तोमर, समीर पाटा, राकेश संधु, रवि दहिया, लवलीन आलोक, राजपाल, रमेश सीधपुर, कालीरमन उपस्थित रहे।