इंद्री में विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

नरेन्द्र गौरसी ने कहा कि सात अगस्त को विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में इंद्री में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा समाज व युवाओं के लिए संदेश देने में सहायक होगी। जिन शहीदों की बदौलत हमें आजादी मिली है हमें उन शहीदों का सम्मान करना चाहिए और अपने बच्चों को शहीदों के जीवन संघर्ष के बारे में बताना चाहिए। शहीदों के बलिदान को भुलाना नहीं चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:43 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:43 AM (IST)
इंद्री में विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
इंद्री में विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

संवाद सहयोगी, इंद्री: इंद्री में सात अगस्त को प्रस्तावित शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र गौरसी ने शिरकत की। बैठक में मौजूद सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

इस दौरान नरेन्द्र गौरसी ने कहा कि सात अगस्त को विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में इंद्री में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा समाज व युवाओं के लिए संदेश देने में सहायक होगी। जिन शहीदों की बदौलत हमें आजादी मिली है हमें उन शहीदों का सम्मान करना चाहिए और अपने बच्चों को शहीदों के जीवन संघर्ष के बारे में बताना चाहिए। शहीदों के बलिदान को भुलाना नहीं चाहिए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक से लेकर 15 अगस्त तक यात्रा चलेगी। प्रत्येक कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा को लेकर अलग अलग रूप रेखा तैयार की गई है। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके यात्रा शुरु होगी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है। इंद्री में यात्रा में करीब तीन हजार लोग शामिल होंगे और दो से तीन किलोमीटर तक यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने तीन कृषि कानूनों पर कहा कि ये कानून किसानों के हित में हैं। सरकार इनमें संशोधन करने को तैयार है लेकिन कानून रद नहीं होंगे। विपक्ष भ्रामक प्रचार कर रहा है। इस मौके पर बीजेपी नेता सुनील कंबोज खेड़ा, महिद्र सिंह पंजोखरा, पंकज कांबोज, ओमप्रकाश गुमटों, सुधीर चौधरी, पवन कबीरपंथी, विनोद, विक्रम, बंटी, गुरदयाल, तेजपाल, पलविद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी