ओलिपिक में जीत के लिए खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराया

टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह दिखाई दिया। प्रशिक्षकों के साथ-साथ खिलाड़ियों ने हरियाणा के खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद की। एथलीट स्वाति ने बताया कि खेलों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी धाक जमाई है और इस बार ओलिपिक में हरियाणा एक बार फिर अपनी पहचान बनाएगा। इसी तरह एथलीट सचिन ने बताया कि खिलाड़ी अपने लिए न खेलकर देश-प्रदेश के लिए खेलता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:29 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:29 AM (IST)
ओलिपिक में जीत के लिए खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराया
ओलिपिक में जीत के लिए खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराया

जागरण संवाददाता, करनाल : टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कर्ण स्टेडियम में खिलाड़ियों का उत्साह दिखाई दिया। प्रशिक्षकों के साथ-साथ खिलाड़ियों ने हरियाणा के खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद की।

एथलीट स्वाति ने बताया कि खेलों में पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी धाक जमाई है और इस बार ओलिपिक में हरियाणा एक बार फिर अपनी पहचान बनाएगा। इसी तरह एथलीट सचिन ने बताया कि खिलाड़ी अपने लिए न खेलकर देश-प्रदेश के लिए खेलता है। खिलाड़ी को अगर प्रोत्साहित किया जाए तो वह मेडल जीतने के लिए पूरा जोर लगा देता है। दैनिक जागरण के अभियान के माध्यम से स्टेडियम के खिलाड़ियों को समर्थन का मौका मिला है। फुटबाल प्रशिक्षक पुनीत, एथलीट कोच सतीश कुमार, हाकी कोच बृजभूषण, तीरांदाजी कोच सत्यवीर, सुमित गौड़, सोनू ने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयास से हरियाणा से अनेक खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने विदेशी धरती पर नाम कमाया है। शूटर अनिश, सुमित सांगवान जैसे खिलाड़ियों की विश्व में पहचान है। इस बार भी टोक्यो ओलिपिक में हरियाणा से बेहतर खिलाड़ी पहुंचे हैं जो देश की झोली में पदक जरूर डालेंगे। वहीं अंतरराष्ट्रीय शूटर अनीश भनवाला ने भी अपने घर पर तिरंगा लहराया। जागरण संवाददाता, करनाल: दैनिक जागरण की मुहिम में सक्रिय सहभागिता करते हुए सोशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो आर्गेनाइजेशन ने कर्ण स्टेडियम में तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय प्रधान महर्षि बलहारा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमारे दिलों में बसते हैं। वे सदा भारत का गौरव बनाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इस बार भी उनसे ढेरों उम्मीदे हैं। ऐसे में देश के अग्रणी समाचार पत्र दैनिक जागरण ने तमाम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सार्थक पहल की है। राष्ट्रीय सचिव वरुण शर्मा ने कहा कि इस बार हरियाणा देश को जीत दिलाएगा। खिलाड़ी देश को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सभी को उनकी हौसलाअफजाई करनी चाहिए। इस मौके पर सुनील मान, अक्षय हुड्डा, यशवंत कुमार, अशोक कुमार, अश्विनी कादयान, ऋ़षि बलहारा, भूपेन्द्र राठौड़, अजीत कुमार, अंकुर गुलिया, दिवाकर, सुमित बलहारा, सन्नी देसवाल आदि मौजूद थे। जागरण संवाददाता, करनाल: दैनिक जागरण की मुहिम में सक्रिय सहभागिता करते हुए सोशल इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो आर्गेनाइजेशन ने कर्ण स्टेडियम में तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय प्रधान महर्षि बलहारा ने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी हमारे दिलों में बसते हैं। वे सदा भारत का गौरव बनाने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। इस बार भी उनसे ढेरों उम्मीदे हैं। ऐसे में देश के अग्रणी समाचार पत्र दैनिक जागरण ने तमाम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सार्थक पहल की है। राष्ट्रीय सचिव वरुण शर्मा ने कहा कि इस बार हरियाणा देश को जीत दिलाएगा। खिलाड़ी देश को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। सभी को उनकी हौसलाअफजाई करनी चाहिए। इस मौके पर सुनील मान, अक्षय हुड्डा, यशवंत कुमार, अशोक कुमार, अश्विनी कादयान, ऋ़षि बलहारा, भूपेन्द्र राठौड़, अजीत कुमार, अंकुर गुलिया, दिवाकर, सुमित बलहारा, सन्नी देसवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी