432 ई-रिक्शा पर चस्पा किए टोकन

जागरण संवाददाता करनाल सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की कानून व्यवस्था उप समिति की बैठक च

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 11:13 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 11:13 PM (IST)
432 ई-रिक्शा पर चस्पा किए टोकन
432 ई-रिक्शा पर चस्पा किए टोकन

जागरण संवाददाता, करनाल :

सिटीजंस ग्रीवेंसीज कमेटी की कानून व्यवस्था उप समिति की बैठक चेयरमैन लाजपत राय चुचरा की अध्यक्षता में मानव सेवा संघ में हुई। शहर में कानून व्यवस्था व यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप समिति के प्रधान विपिन शर्मा व सचिव संजय सैनी ने कहा कि ई-रिक्शा पर टोकन लगाने का काम जारी है। अब तक 432 ई-रिक्शा पर टोकन चस्पाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि केवल उन्हीं रिक्शाओं पर टोकन लगाए जा रहे हैं, जो पंजीकृत है और चालकों ने सभी डाक्यूमेंट स्वीकृत करा रखे हैं। यह अभियान शुरू होने के बाद कई ई-रिक्शा चालकों ने कागजात पूरे करवाए हैं। इससे सरकार को लाभ हुआ और राजस्व बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि शहर में ओल्ड जीटी रोड व रेलवे रोड पर ज्यादा कट होने से यातयात व्यवस्था में बाधा होती है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार लोग लापरवाही बरतते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। उक्त दोनों मार्गोँ पर कई जगह ग्रिल टूट गई हैं। सरकारी विभागों के कर्मचारी काम करने के बाद ग्रिल दोबारा नहीं लगाते। लोग इन स्थानों से आने-जाने का रास्ता बना लेते हैं। जिला प्रशासन को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

बैठक में कहा गया कि रेलवे रोड पर स्थित महिलाओं के कालेज व दयाल सिंह कालेज में पार्किग की व्यवस्था कालेज के अंदर होनी चाहिए। वाहन बाहर खड़े होने से यातायात बाधित होता है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन निरूपमा सदर, सलाहकार संतोष अत्रेजा, उपप्रधान प्रियंका कठपाल, प्रेम सेठी, लेखराज गर्ग, कीर्ति शर्मा, निशाकांत मित्तल, एसडी अरोड़ा व मनोहर कृष्ण डुडेजा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी