चोरों के हौसले बुलंद, घर व दुकानों को बनाया निशाना

पहली वारदात के अनुसार सूरजनगर मेरठ रोड वासी जसविद्र ने बताया कि उन्होंने अपने घर में ही एक दुकान करियाना तो दूसरी कपड़े की बनाई हुई है। हर रोज की तरह गत रात को उन्होंने दोनों दुकानें बंद कर दी थीं और घर में सो गए। सुबह उठे तो दुकानों में सामान बिखरा मिला। ताले भी टूटे हुए थे। जांच की तो 11 हजार की नकदी कपड़े व करियाणा का सामान भी चोरी पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:55 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:55 AM (IST)
चोरों के हौसले बुलंद, घर व दुकानों को बनाया निशाना
चोरों के हौसले बुलंद, घर व दुकानों को बनाया निशाना

जागरण संवाददाता, करनाल : पुलिस की अनदेखी के चलते चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। बिना किसी भय धड़ल्ले से जिले भर में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों ने एक घर व दो दुकानों को निशाना बनाया तो वहीं एक फारच्यूनर गाड़ी व एक बाइक भी चोरी कर ली।

पहली वारदात के अनुसार सूरजनगर मेरठ रोड वासी जसविद्र ने बताया कि उन्होंने अपने घर में ही एक दुकान करियाना तो दूसरी कपड़े की बनाई हुई है। हर रोज की तरह गत रात को उन्होंने दोनों दुकानें बंद कर दी थीं और घर में सो गए। सुबह उठे तो दुकानों में सामान बिखरा मिला। ताले भी टूटे हुए थे। जांच की तो 11 हजार की नकदी, कपड़े व करियाणा का सामान भी चोरी पाया गया।

वहीं दूसरी वारदात विकास नगर में हुई, जहां पवन शर्मा ने बताया कि गत दिवस वह अपनी ड्यूटी पर पानीपत गए हुए थे। उनकी पत्नी भी अपनी ड्यूटी पर गई थी। जबकि दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने गए थे। इसी बीच चोरों ने घर में वारदात की। शाम करीब सात बजे वे घर पहुंचे तो ताला टूटा व सामान बिखरा हुआ था। जांच की तो घर से जेवरात गायब मिले। दोनों वारदातों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अलग-अलग केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घर के बाहर से फारच्यूनर गाड़ी चुरा ले गए चोर

सेक्टर 14 में एक घर के बाहर से फारच्यूनर गाड़ी चोरी कर ली गई। विक्रम मैनी ने बताया कि गत रात वे करीब साढ़े 11 बजे सोए थे। सुबह करीब सात बजे उठकर देखा तो गाड़ी नहीं मिली। यह देख वह हैरान रह गए और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपितों को जल्द तलाश कर लिया जाएगा। वहीं एक अन्य वारदात में सरोजनी कालोनी यमुनानगर वासी संदीप गांधी ने बताया कि वह करनाल कोर्ट में किसी काम के चलते आया था। उन्होंने अपनी बाइक एलआइसी कार्यालय के समीप खड़ी कर दी। वापस जाने लगा तो बाइक गायब मिली।

chat bot
आपका साथी