झमाझम बरसात से धान को नुकसान, किसान चितित

वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक तेज हवा के साथ जमकर झमाझम बरस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 02:13 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 02:13 AM (IST)
झमाझम बरसात से धान को नुकसान, किसान चितित
झमाझम बरसात से धान को नुकसान, किसान चितित

संवाद सूत्र, निसिग : वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक तेज हवा के साथ जमकर झमाझम बरसात हुई। इसी के साथ किसानों की पकी व अधपकी 1509 धान खेतों में बिछ गई। बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया, जो बिछी धान के ऊपर तक पहुंच गया। धान की बालिया पानी में डूब गई। इससे फसलों को लेकर किसानों की चिता और अधिक बढ़ गई।

इन दिनों लगातार हो रही बारिश से फसलों में नुकसान को लेकर किसान चितित है। वहीं पानी में डूबी बिछी धान में अंकुर फूटने व गुणवत्ता प्रभावित होने से नुकसान का अंदेशा है। किसान राजकुमार शर्मा, अमृतपाल सिंह, हरकेवल सिंह, नितिश कुमार, जोगिद्र सिंह का कहना था कि बरसात के साथ तेज हवा में 1509 धान खेतों में बिछी है और पीआर 14 धान भी खेतों में लेट गई है। 1509 धान पकी खड़ी है, लेकिन अनियमित मौसम में फसल कटाई का मौका नहीं मिल रही। खेतों में आगामी दस दिनों तक कंबाईन से कटाई संभव नहीं रही। उन्होंने कहा कि इस बार मौसम ने किसानों के अच्छी पैदावार के अरमानों को पानी में डूबो दिया है। किसान मौसम की मार सीजन के शुरूआत से झेल रहा है।

-------------------

जलभराव ने भी बढ़ाई परेशानी

क्षेत्र में गोंदर रोड, पुरानी अनाजमंडी, गुरुद्वारा रोडी साहिब के पीछे वाली गली में जमा हो गया। तालाब ओवरफ्लो होने की वजह से गांवों की गलियां भी जलमग्र बनी रही। कस्बे में पानी की सही निकासी के अभाव में लोगों को कैथल रोड़ पर गंदे पानी से गुजरना पड़ा। अधिक पानी जमा होने पर यातायात भी बाधित हुआ।

chat bot
आपका साथी