नावल्टी रोड पर बरसाती पानी के भराव की समस्या का होगा निदान

शहर के हांसी रोड स्थित भगवाड़िया गैस एजेंसी के सामने से शुरू होकर नावल्टी रोड को मिलने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क की एक साइड में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनेगी। नगर निगम इसका निर्माण करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 07:29 PM (IST)
नावल्टी रोड पर बरसाती पानी के भराव की समस्या का होगा निदान
नावल्टी रोड पर बरसाती पानी के भराव की समस्या का होगा निदान

जागरण संवाददाता, करनाल : शहर के हांसी रोड स्थित भगवाड़िया गैस एजेंसी के सामने से शुरू होकर नावल्टी रोड को मिलने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क की एक साइड में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेन बनेगी। नगर निगम इसका निर्माण करेगा। बारिश के दिनों में यह एरिया वर्षा के पानी से लबालब हो जाता है और नागरिकों को इससे बड़ी दिक्कत उठानी पड़ती है। अब इस समस्या का स्थाई हल होगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डा. मनोज कुमार ने दी।

कुछ दिन पहले निगमायुक्त ने इस एरिया की विजिट की थी और उन्होंने इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। अब इसका टैंडर लग गया है, जो जल्द ही खुलेगा। उम्मीद है कि इसी महीने के अंत तक नाले का काम शुरू हो जाए। इस पर अनुमानित 45 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी। निगमायुक्त ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेन सबसे कारगर उपाय है। स्लैब की इन ड्रेनो की सफाई भी अच्छे से हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस एरिया में बरसाती पानी की समस्या उनके संज्ञान में आई थी और इस वार्ड के पार्षद ने भी इस समस्या का निदान करने के लिए कहा था। अब इस पर कार्रवाई होने जा रही है। उन्होंने बताया कि नाला पर्याप्त चौड़ाई का होगा और इसका निर्माण ब्रिक वर्क से किया जाएगा। कार्य शुरू होने के बाद नाले का काम तीन महीनो में मुकम्मल हो जाएगा। अर्थात आगामी मानसून सीजन से पहले ही इसका हल किया जाएगा। यह कार्य कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी की देखरेख में करवाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी