प्रदेश में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ : मुनीष

संवाद सहयोगी तरावड़ी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:26 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:26 AM (IST)
प्रदेश में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ : मुनीष
प्रदेश में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ : मुनीष

संवाद सहयोगी, तरावड़ी : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रदेश सचिव मुनीष परवेज राणा ने एक बयान में कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में बेटियों को सरेआम गोलियों का शिकार होना पड़ रहा है। हालात ऐसे पैदा हो गए हैं कि अब महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश में प्रत्येक दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जो गहन चिताजनक है। इस अवसर पर सुशील गुप्ता, नमतेज सिंह, ईश्वर जांगड़ा, प्रवीण संधू, बिन्दर मान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी