पुस्तकालय सर्वागीण व्यक्तित्व विकास का केंद्र : दास

अब से एक वर्ष पहले यानि 22 अक्टूबर 2020 को काछवा के पंचायत भवन में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सामाजिक दायित्व योजना के अंर्तगत तत्कालीन सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने सरदार पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:27 PM (IST)
पुस्तकालय सर्वागीण व्यक्तित्व विकास का केंद्र : दास
पुस्तकालय सर्वागीण व्यक्तित्व विकास का केंद्र : दास

जागरण संवाददाता, करनाल : अब से एक वर्ष पहले यानि 22 अक्टूबर 2020 को काछवा के पंचायत भवन में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सामाजिक दायित्व योजना के अंर्तगत तत्कालीन सीएमडी शत्रुजीत कपूर ने सरदार पटेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया था। एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर चंडीगढ़ मुख्यालय से शुभकामना संदेश देते हुए हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने कहा कि पुस्तकालय सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास का केंद्र होता है। इससे युवाओं को बेहतर दिशा चुनने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं और विद्यार्थियों की सक्रिय उपस्थिति से पुस्तकालय का एक वर्ष का सफर कोविड-19 के संक्रमण काल में सुकून का अनुभव कराता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय ने पर्यावरण, लोक संस्कृति जैसे विषयों के ज्ञान ग्रहण केंद्र के रूप में पहचान बनायी है। उम्मीद है कि आने वाले वर्षो में ग्रामीण समाज के युवाओं के लिए जिदगी की बेहतरी का मार्ग प्रशस्त होगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शशांक आनंद ने कहा कि पांच हजार किताबों की दुनिया का यह केंद्र सिर्फ काछवा ही नहीं आसपास के दर्जन भर गांवों के युवाओं का आकर्षण केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में ज्ञान के आधुनिकतम माध्यमों, ई-बुक्स व आनलाइन कोचिग जैसी सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद है कि यह पुस्तकालय युवाओं का बेहतर भविष्य के निर्माण का सपना साकार करेगा।

मुख्य अभियंता एके रहेजा ने कहा कि एक वर्ष पहले हमें उम्मीद नहीं थी कि यह प्रयोग इतना सफल होगा। युवाओं की भागीदारी ने हम सबको सकारात्मक रूप से उत्साहित किया है। काछवा गांव की दो बेटियां शालू और पूनम पुस्तकालय की संचालिका हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में हम पाठ्यक्रम की किताबों तक ही सीमित थे पर अब किताबों की दुनिया ने जीवन में नया दरवाजा खोल किया है। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल काछवा की प्राचार्य उर्वशी विग ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तकालय ज्ञान अर्जन का ऐसा केन्द्र बन गया है जहां विश्व साहित्य से लेकर भारतीय साहित्य और हरियाणवी साहित्य विद्यार्थियों के लिए सहज उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी