कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

आल हरियाणा पावर कारपोरेशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर पावर हाउस प्रांगण में कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान संटी कांबोज ने की और संचालन सब-यूनिट सचिव राजीव राठी ने किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:59 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:59 PM (IST)
कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी
कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की नारेबाजी

संवाद सहयोगी, इंद्री : आल हरियाणा पावर कारपोरेशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी के आह्वान पर पावर हाउस प्रांगण में कर्मचारियों ने सोमवार को एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान संटी कांबोज ने की और संचालन सब-यूनिट सचिव राजीव राठी ने किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

कर्मचारियों के बीच मुख्य वक्ता के तौर पर एसकेएस जिला प्रधान मलकीत सिंह व ब्लाक कैशियर कैलाश आदि ने शिरकत की। कच्चे व पक्के सभी कर्मचारियों सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। मलकीत सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा बिजली निगमों में निजीकरण की नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है। ये सरकार कर्मचारियों के हितों में नहीं है। ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। आने वाले समय में बिजली का ढांचा निजी हाथों में चला जायेगा। सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है, जो सही नहीं है। यदि सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो कर्मचारी यूनियनों को कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

कर्मचारी नेता नरेश मैहला, शंटी कांबोज, सुरेश राठी ने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, नई भर्ती करना, पुरानी पेंशन पालिसी लागू करना, ठेका प्रथा को खत्म करना, कोरोना काल में रोकी गई डीए की किश्तों के एरियर का भुगतान करना सहित अनेक मांगें शामिल हैं। इस मौके पर माताफेर, मामचंद, कैलाश, सुरेंद्र, माह सिंह, अमित, अंकित, प्रमोद, संजीव, मनोज, मोहन, अरूण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी