जमीन विवाद खूनी संघर्ष, महिला सहित आठ घायल

संवाद सहयोगी, घरौंडा : लालुपुरा गांव में जमीन विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 07:36 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 01:49 AM (IST)
जमीन विवाद खूनी संघर्ष, महिला सहित आठ घायल
जमीन विवाद खूनी संघर्ष, महिला सहित आठ घायल

संवाद सहयोगी, घरौंडा : लालुपुरा गांव में जमीन विवाद में दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक महिला सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल

हो गए। घायलों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोनों गुटों के बीच इस संघर्ष में एक ट्रैक्टर और चार मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस के अनुसार लालुपुरा प्वाइंट के पास दो गुटों में काफी दिनों से जमीनी विवाद चला था, जिसको लेकर रविवार को विवादित जमीन पर दोनों गुटों में कहासुनी हो गई और खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों गुटों में जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में एक गुट के ओमप्रकाश, ओंकार, राजीव, गोव‌र्द्धन और दूसरे पक्ष के अंकित, पदमा, बाला देवी और सोमा घायल हो गए। लड़ाई में पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। दोनों गुटों के बीच खूनी संघर्ष की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी राजकुमार रंगा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। गंभीर रूप से जख्मी लोगों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। लालुपुरा गांव में जमीन विवाद पर झगड़ा हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल हुए है। पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है। मामले की जांच जारी है।

-महाबीर ¨सह, चौकी प्रभारी, मंगलौरा

chat bot
आपका साथी