आढ़ती ने मुनीम को मारा थप्पड़, रोष में मुनीमों लगाया मंडी गेट पर ताला

नई अनाज मंडी में गाड़ी लगवाने को लेकर गुस्साए आढ़ती ने दूसरे दुकान की मुनीम को थप्पड़ दिया। मुनीमों ने इकट्ठे होकर मंडी के मुख्य गेट को ताला बंदी कर धरना दे दिया। पूरी मंडी के मुनीम साढ़े 12 बजे मंडी गेट पर ताला लगाकर बैठ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:05 AM (IST)
आढ़ती ने मुनीम को मारा थप्पड़, रोष में मुनीमों लगाया मंडी गेट पर ताला
आढ़ती ने मुनीम को मारा थप्पड़, रोष में मुनीमों लगाया मंडी गेट पर ताला

संवाद सहयोगी, असंध : नई अनाज मंडी में गाड़ी लगवाने को लेकर गुस्साए आढ़ती ने दूसरे दुकान की मुनीम को थप्पड़ दिया। मुनीमों ने इकट्ठे होकर मंडी के मुख्य गेट को ताला बंदी कर धरना दे दिया। पूरी मंडी के मुनीम साढ़े 12 बजे मंडी गेट पर ताला लगाकर बैठ गए। इसकी जानकारी मिलते ही आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतीश बल्हारा, सुरजीत राणा सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा तीन दिन तक इस आढ़ती की खरीद बंद करने और तीन दिन तक उठान बंद रखने का फैसला लेने के बाद मुनीम राजी हुए। इसके बाद भी मुनीमों ने चेतावनी दी कि अगर इस आढ़ती ने माफी नहीं मांगी तो बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। वहीं थाना प्रभारी बलजीत सिंह भी मुनीमों के बीच पहुंचे और बातचीत की। लेकिन

मुनीमों ने थाना प्रभारी की नहीं सुनते हुए जाम लगाने की चेतावनी दी।

शुक्रवार दोपहर को लक्ष्मी ट्रेडिग कंपनी का मुनीम सुशील कुमार उर्फ सिल्ला अपनी धान की उठान के लिए गाड़ी लगवा रहा था। आढ़ती ने

मुनीम को बोला की उनकी फर्म ने उसकी दुकान से धान खरीद की है। इसलिए यह गाड़ी उसकी दुकान की धान को उठाएगी। धान उठान के लिए गाड़ी लगवाने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्साए आढ़ती गुरनाम ने मुनीम सुशील को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद सभी मुनीमों ने एकत्रित होकर गेट को ताला लगा दिया। करीब एक घंटे तक मंडी का गेट बंद रहा। बाद में आढ़ती एसोसिएशन के आश्वासन के बाद मुनीम माने। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुनीमों ने मंडी के गेट को बंद किया था। जबकि डेढ़ बजे वह ताला खोलने के लिए माने और अपने काम पर लौट गए। मुनीमों ने चेतावनी दी कि अगर तीन दिन तक इस आढ़ती ने माफी नहीं मांगी तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

chat bot
आपका साथी