अटल केंद्र पर उपलब्ध योजनाओं का उठाएं लाभ : कल्याण

विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भाजपा ऐसा संगठन है जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर किसी भी स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि 500 ऐसी योजनाएं अटल केंद्र पर हैं जिनका गरीब आदमी को सीधा लाभ मिलता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:57 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:57 AM (IST)
अटल केंद्र पर उपलब्ध योजनाओं का उठाएं लाभ : कल्याण
अटल केंद्र पर उपलब्ध योजनाओं का उठाएं लाभ : कल्याण

संवाद सहयोगी, घरौंडा: विधायक हरविद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। भाजपा ऐसा संगठन है, जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बल पर किसी भी स्तर पर पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि 500 ऐसी योजनाएं अटल केंद्र पर हैं, जिनका गरीब आदमी को सीधा लाभ मिलता है।

विधायक कल्याण शनिवार को सुभरी गांव में आयोजित मोहद्दीनपुर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाई, जिससे आम आदमी तक संदेश पहुंचा। आज केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ कश्मीर के लोगों को मिलना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कमजोर वर्ग को अपने पैरों पर खड़े करने की सोच से कार्य किया है। आज अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

विधायक हरविद्र कल्याण ने बीजेपी की उपलब्धियों को गिनवाया और पिछली सरकारों को आड़े हाथों लिया। विधायक ने कहा कि घरौंडा विधानसभा क्षेत्र का दुर्भाग्य रहा कि यहां सत्ता पक्ष का विधायक नहीं बना। इसी का खामियाजा अर्से तक लोगों को भुगतना पड़ा। न विकास हुआ और न ही लोगों के काम हुए। भ्रष्टाचार फैला हुआ था, सरकारी नौकरियों में खर्ची और पर्ची चलती थी। लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद न सिर्फ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा बल्कि खर्ची और पर्ची का खेल भी खत्म हो गया। आज नौकरियां योग्यता के आधार पर युवाओं को मिल रही हैं और विकास कार्यो में घरौंडा अग्रणी विधानसभाओं में रहा है। विपक्ष सिर्फ लोगों को गुमराह कर सकता है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की चेयरपरसन निर्मला बैरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व जिला जिलाध्यक्ष अतर सिंह संधू, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला सचिव संतोष कश्यप, मंडल अध्यक्ष जोगिद्र राणा, नरेश कैमला, सुभाष कश्यप, इल्म सिंह, गुलाब कश्यप व रविद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी