भ्रष्टाचार, दलगत राजनीति व भ्रूण हत्या पर विद्यार्थियों ने कविताओं से किया कटाक्ष

दयाल ¨सह कॉलेज में चल रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तीसरे दिन कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 40 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नारी शक्ति, भ्रष्टाचार, दलगत राजनीति, भ्रूण हत्या, डिजिटल इंडिया व स्वच्छ भारत विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। उतेजना से परिपूर्ण कविताओं ने श्रोताओं का मन मोहा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 08:15 PM (IST)
भ्रष्टाचार, दलगत राजनीति व भ्रूण हत्या पर विद्यार्थियों ने कविताओं से किया कटाक्ष
भ्रष्टाचार, दलगत राजनीति व भ्रूण हत्या पर विद्यार्थियों ने कविताओं से किया कटाक्ष

जागरण संवाददाता, करनाल : दयाल ¨सह कॉलेज में चल रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तीसरे दिन कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 40 विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नारी शक्ति, भ्रष्टाचार, दलगत राजनीति, भ्रूण हत्या, डिजिटल इंडिया व स्वच्छ भारत विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। उतेजना से परिपूर्ण कविताओं ने श्रोताओं का मन मोहा।

सामाजिक विषयों पर भी ¨चतन जरूरी : गोसाई

¨प्रसिपल डॉ. केएल गोसाई ने दीप प्रज्वलन करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे जहां प्रतिभा में निखार आता है, वहीं नेतृत्व की भावना भी पैदा होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के अलावा सामाजिक विषयों पर भी ¨चतन करना चाहिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के संयोजक डॉ. बलबीर ¨सह भी मौजूद रहे।

अरुण ने पाया पहला स्थान

प्रतियोगिता में अरुण पहले, शर्मिष्ठा दूसरे व तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के इंचार्ज डॉ. सुभाष सैनी व डा. सारिका चौधरी ने मंच संचालन किया। वहीं डॉ. राजेंद्र कुमार व प्रो. जय कुमार ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

इस अवसर पर डॉ. महावीर प्रसाद, डॉ. सुरेंद्र बाला, डॉ. रणधीर ¨सह, डॉ. मीन आनंद, डॉ. सुभाष आर्य, मालती, डॉ. धीरज कौशिक, डॉ. ज्योत्सना ग्रेवाल, डॉ. रितू शर्मा व वंदना सभ्रवाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी