ब्रेकथ्रू नाटक मंचन में लिया विद्यार्थियों ने हिस्सा

स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू की ओर से बड़ी-सी आशा अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्था ने गांव बालरागड़ान व शेखपुरा खालसा में नाटक मंचन के द्वारा लैंगिक विषमताओं पर कटाक्ष किया। बेटा और बेटी को समान अधिकार देने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 07:15 AM (IST)
ब्रेकथ्रू नाटक मंचन में लिया विद्यार्थियों ने हिस्सा
ब्रेकथ्रू नाटक मंचन में लिया विद्यार्थियों ने हिस्सा

संवाद सहयोगी, घरौंडा : स्वयंसेवी संस्था ब्रेकथ्रू की ओर से बड़ी-सी आशा अभियान के तहत आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्था ने गांव बालरागड़ान व शेखपुरा खालसा में नाटक मंचन के द्वारा लैंगिक विषमताओं पर कटाक्ष किया। बेटा और बेटी को समान अधिकार देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बेटियों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने और आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। शुक्रवार की शाम गांव बालरागड़ान व शेखपुरा खालसा में आयोजित कार्यक्रम में नाटक का मंचन हुआ। इसके साथ ही टीम ने लघु-फिल्म रश्मि मीट्रिक पास, लड़की हाथ से निकल जाएगी, एक पिता खत आदि भी दिखाई। जिसमें लड़कियों की शिक्षा व सपनों को दिखाया गया कि अगर लड़कियों को भी हम मौका देते है तो वे भी पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन कर सकती है।

ब्रेकथ्रू के ब्लॉक कोर्डिनेटर अरविद्र सिंह ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य के सहयोग से घरौंडा के 18 गांवों में बेकथ्रू ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अभियान के दौरान सामने आया कि मां-बाप अपनी बेटियों को पढ़ाना चाहते है लेकिन वहीं तक जहां तक उनके गांव में स्कूल है। जिसमें सामने आया कि गांव की लड़कियों को वहीं तक पढ़ाया जाता है जहां तक गांव में स्कूल हैं। कॉलेज तक बहुत ही कम लड़कियां पहुंच पाती है। जिसका कारण आर्थिक तंगी, ट्रांसपोर्ट की सुविधा व सुरक्षित माहौल का ना होना माना जा रहा है।

इस मौके पर मैनेजर मुकेश कुमार, अरविद्र, भारती, परवीन, नेत्रपाल व प्रदीप मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी