संपत्ति कर संग्रहण को लेकर विशेष शिविर कल

प्रापर्टी टैक्स एकत्र करने को लेकर नगर निगम ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके तहत आगामी 26 सितंबर को शहर की कई जगहों पर स्पेशल कैंप लगाए जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 10:15 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 10:15 PM (IST)
संपत्ति कर संग्रहण को लेकर विशेष शिविर कल
संपत्ति कर संग्रहण को लेकर विशेष शिविर कल

करनाल (विज्ञप्ति): प्रापर्टी टैक्स एकत्र करने को लेकर नगर निगम ने अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। इसके तहत आगामी 26 सितंबर को शहर की कई जगहों पर स्पेशल कैंप लगाए जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।

निगम आयुक्त डा. मनोज कुमार ने बताया कि यह शिविर, सेक्टर-6 व प्रेम नगर के सामुदायिक केन्द्र, नेहरू पैलेस मार्केट और बसंत विहार की गली नंबर आठ के मानव स्कूल में लगाए जाएंगे। टैक्स कलेक्शन का समय प्रात: नौ से शाम पांच बजे तक रहेगा। बसंत विहार के कैम्प में प्रापर्टी टैक्स के साथ-साथ विकास शुल्क भी वसूल किया जाएगा। इसके लिए निगम द्वारा वहां के 2600 घरों में नोटिस सर्व किए गए हैं। विकास शुल्क 360 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से तय किया गया है।

नागरिक उपरोक्त शिविरों में चालू वित्त वर्ष 2021-22 के प्रापर्टी टैक्स के नोटिस या बिल पर सरकार की ओर से दी गई छूट का लाभ भी उठा सकते हैं, जिसमें करंट टैक्स राशि पर 25 प्रतिशत और शेष राशि पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। लेकिन जरूरी बात यह है कि यह छूट चालू मास के अंत तक ही है। इसे देखते नागरिकों को इसका लाभ उठा लेना चाहिए।

उन्होंने बताया कि अब तक निगम के खजाने में प्रापर्टी टैक्स के मात्र तीन करोड़ रुपये जमा हुए हैं, जबकि वित्त वर्ष की आधी अवधि बीत चुकी है। अब सभी प्रयासों से इसे बढ़ाकर कुल डिमांड तक एकत्र करने का लक्ष्य लिया गया है। जिन नागरिकों ने अभी तक प्रापर्टी टैक्स नहीं भरा, वे जितनी जल्द हो सके, भर दें।

chat bot
आपका साथी